scriptआज छा सकते हैं कई इलाकों में बादल | weather News mp | Patrika News
भोपाल

आज छा सकते हैं कई इलाकों में बादल

– ग्वालियर-चम्बल इलाकों में छाने शुरू हुए बादल, अन्य इलाकों में मौसम शुष्क

भोपालJan 20, 2022 / 11:01 pm

praveen malviya

सुबह से ही बादल छाए।

सुबह से ही बादल छाए।,सुबह से ही बादल छाए।,सुबह से ही बादल छाए।

भोपाल. प्रदेश में तापमान में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है, गुरुवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में रात और दिन के तापमान में कुछ बढ़त हुई, इसके चलते कड़ाके की सर्दी से राहत मिली है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते पहाड़ी इलाकों
में बादलों का डेरा डला हुआ है जिसके चलते उत्तरी सर्द हवाएं मैदानों में ज्यादा असर नहीं दिखा पा रही हैं। अगले दो दिनों में उप्र के मैदानी इलाकों सहित इससे सटे प्रदेश के कई हिस्सों सहित पश्चिमी मप्र में बादल छा सकते हैं, कहीं-कहीं बौछारें या ओलावृष्टि भी हो सकती है।
ग्वालियर चम्बल इलाकों में बादल भी छाने शुरू हो गए हैं। मौसम केन्द्र ग्वालियर ने गुरुवार शाम तक ग्वालियर में बरसात ट्रेस की। मौसम विभाग ने ग्वालियर, भिंड, दतिया और मुरैना जिलों में शुक्रवार सुबह तक बारिश होने की संभावना व्यक्त की है। उत्तर के हिस्सों सहित आसपास बादल छा सकते हैं, यह मौसम 22 और 23 जनवरी तक बना रहा सकत है। इसके अलावा अन्य हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा।
प्रदेश में गुरुवार को सबसे कम न्यूनतम तापमान खजुराहो में चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, इसके अतिरिक्त नौगांव में 4.7, रीवा और उमरिया में 5.0-5.0, मण्डला में 6 डिग्री, सीधी में 6.6 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किय गया। पश्चिमी हिस्सों में अधिकांश शहरों में रात का तापमान सात डिग्री से ऊपर जा चुका है।
मौसम विशेषज्ञ एसके नायक ने बताया कि एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और आसपास के इलाकों में बना हुआ है, इससे प्रेरित चक्रवात राजस्थान के मध्य भाग में बन चुका है। वहीं एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के कल पहुंचने की स्थिति बन रही है। इस बीच एक द्रोणिका बंगाल की दक्षिण खाड़ी से मध्य भागों से मध्य बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है। इन सिस्टम के असर से प्रदेश के उत्तरी एवं पश्चिमी हिस्सों में मौसम बदलने की स्थिति बन रही है।

Home / Bhopal / आज छा सकते हैं कई इलाकों में बादल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो