भोपाल

Weather Report – बर्फीली हवाओं से बिगड़ा मौसम, तीव्र शीतलहर जारी, पौधों पर जम गई बर्फ

Weather Report – प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस

भोपालDec 29, 2019 / 07:59 am

KRISHNAKANT SHUKLA

भोपाल/ राजधानी समेत प्रदेश के कई हिस्सों में ( Weather Report Bhopal ) बर्फीली हवाओं से तीव्र शीतलहर का दौर जारी है! मौसम विभाग ( weather department ) के अनुसार आज भोपाल में अधिकतम तापमान 20.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान में गिरावट का यह अब तक का सबसे न्यूनतम तापमान है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में तापमान और गिरने के आसार है। उसके बाद मौसम साफ होने लगेगा। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले 7 दिनों में अभी ठंड बढ़ेगी। वहीं मध्यप्रदेश के कुछ इलाकों में पाला और घने कोहरे पड़ने के संकेत दिखाई पड़ रहे हैं। इससे किसानों को नुकसान होगा। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस टीकमगढ़ में दर्ज किया गया।

 

बर्फीली हवाओं से राजधानी में बिगड़ेगा मौसम

बर्फीली हवाओं के झोंकों का असर अब मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में भी पहुंचने लगा हैं। भोपाल में लगातार बदल रहे मौसम से दिन में सर्द कम हो रही है। लेकिन, आने वाले दिनों में जबदस्त ठंड और शीतलहर पड़ने की संभावना बन रही। ऐसा जम्मू-कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से हुआ है। इससे घाटी में बर्फबारी भी शुरू हो गई है।

 

फसलों को फायदा

जैसे-जैसे ठंड का मौसम शुरू होता जा रहा है वैसे ही किसानों के लिए भी चिंता बढ़ जाती है। इसके साथ ही पिछले सप्ताह से ठंड ने अपना असर दिखाना भी शुरू कर दिया है। इसका फायदा रबी फसलों को सबसे ज्यादा हुआ है। दरअसल मध्य प्रदेश में इस बार रबी की फसलों में मावठा नहीं गिरने व तापमान में लंबे समय तक गरमाहट रहने से रबी फसलों की ग्रोथ ठीक से नहीं हो पाई थी। अब एक सप्ताह से रबी फसलों को तापमान गिर जाने से काफी लाभ होगा।
ठंड बढ़ने के आसार

मौसम विज्ञानी का कहना है कि आने वाले दिनों में सर्दियां और बढ़ सकती है। रबी फसलों के तहत प्रमुख फसलों में गेहूं, सरसों, चना, मटर, गन्ने आदि की फसलों को व्यापक स्तर पर फायदा पहुंचने की उम्मीद काफी बढ़ गई है। किसानों का भी कहना है कि सर्दी हो जाने से फसलों में दाना काफी अच्छा पड़ता है।

Home / Bhopal / Weather Report – बर्फीली हवाओं से बिगड़ा मौसम, तीव्र शीतलहर जारी, पौधों पर जम गई बर्फ

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.