scriptअचानक गिरा तापमान, कड़ाके की ठंड के बाद इस दिन से शरु होगी गर्मी! | weather today at my location hourly weather forecast | Patrika News

अचानक गिरा तापमान, कड़ाके की ठंड के बाद इस दिन से शरु होगी गर्मी!

locationभोपालPublished: Feb 18, 2019 04:36:04 pm

Submitted by:

Faiz

अचानक गिरा तापमान, कड़ाके की ठंड के बाद इस दिन से शरु होगी गर्मी!

weather news

अचानक गिरा तापमान, कड़ाके की ठंड के बाद इस दिन से शरु होगी गर्मी!

भोपालः उत्तरी दिशा से चलने वाली हवाओं में आ रहे उतार चढाव के चलते मध्य प्रदेश के मौसम में भी अचानक बदलाव देखने को मिल रहा है। पिछले दिनो प्रदेश के तापमान में हो रही लगातार बढ़ोतरी के बाद शनिवार रात से अचानक ठंडी हवाओं के चलने से रात के मौसम में गिरावट आई, जिसके बाद से अब तक लगातार दो दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कमी दर्ज की गई। वहीं, राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के कई क्षेत्रों में सोमवार सुबह से ही हल्के बादल छाए हुए हैं। साथ ही, ठंडी हवाओं के कारण दिन में भी हल्की ठंड का ऐहसास हो रहा है। अनुमान है कि, रात के तापमान में फिलहाल और गिरावट दर्ज होगी।

24 घंटे में पड़ सकती है बौछारें

मौसम में हो रहे इस उतार चढ़ाव के चलते प्रदेश में सर्दी-जुकाम के पीड़ितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। वहीं, मौसम विभाग का अनुमान है कि, आगामी 20 फरवरी तक मौसम में इसी तरह का बदलाव होता रहेगा। इसके बाद तापमान उत्तरी विश्रोभ में कोई सिस्टम सक्रीय ना होने के चलते प्रदेश के तापमान में इजाफा होगा। फिलहाल तब तक मौसम में अचानक होने वाले इस परिवर्तन का सिलसिला जारी रहेगा। मौसम विभाग का ये भी अनुमान है कि, आगामी 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में बौछारें पड़ सकती है, जिसके बाद ठंड एक बार फिर अपना जोर दिखा सकती है।

…तो पढ़ जाती शीत लहर

मौसम विभाग का अनुमान है कि, अगले एक-दो दिन और ठंड की स्थिति बनी रह सकती है। रविवार रात का तापमान शनिवार के मुकाबले ढाई डिग्री कम दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि, अगर तापमान में 0.5 डिग्री की कमी और हो जाती, तो प्रदेश के कई हिस्सों में शीतलहर चल जाती। हवा का रुख दक्षिण, दक्षिण पूर्वी से बदलकर उत्तरी हो गया है। इसके कारण तापमान में कमी आई है, जिससे ठंड का एहसास बढ़ा है।

प्रदेश के मुख्य शहरों का तापमान

सोमवार रात राजधानी भोपाल का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, इंदौर का न्यूनतम तापमान 12.1 डिग्री आंका गया। ग्वालियर का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, अगर रविवार के अधिकतम तापमान की बात करें तो भोपाल का अधिकतम तापमान 25.7 डिग्री, इंदौर का 27.6 डिग्री, ग्वालियर का 24.5 डिग्री और जबलपुर का अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो