script54 साल बाद बन सकता है नया रिकॉर्ड, अब तीखे होंगे ठंड के तेवर | Weather update: Cold returns from cold winds in MP | Patrika News

54 साल बाद बन सकता है नया रिकॉर्ड, अब तीखे होंगे ठंड के तेवर

locationभोपालPublished: Dec 02, 2020 11:23:52 am

Submitted by:

Ashtha Awasthi

– सामान्य से 3 से 4 डिग्री नीचे जा सकता है पारा

d2d16de6e03b16173fbd8ad889554680.jpg

weather forecast

भोपाल। मध्यप्रदेश में हवाओं का रुख (weather forecast) उत्तरी होने से एक बार फिर राजधानी सहित प्रदेश के कई जिलों में ठिठुरन (cold winds) बढ़ गई है। वहीं बात मंगलवार की करें तो यहां पर सबसे कम तापमान (Weather update) आठ डिग्री नौगांव और उमरिया में दर्ज किया गया। भोपाल में न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री दर्ज हुआ। यह सामान्य से एक डिग्री कम रहा। राजधानी में अधिकतम तापमान 28.6, इंदौर में 29.0, जबलपुर में 28.1 और ग्वालियर में 27.5 डिग्री रिकार्ड किया गया।

weather_6187003_835x547-m.jpg

वहीं मौसम विभाग का कहना है कि भोपाल में इस बार नवंबर में रात का न्यूनतम तापमान 15 दिन से ज्यादा बार सामान्य से कम रहा है। इसलिए दिसंबर में कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है। विभाग का कहना है कि यही हाल रहा, तो भोपाल में इस बार पारा सामान्य से 3 से 4 डिग्री नीचे जा सकता है।

बताया जा रहा है कि पिछले दिनों हरियाणा और उससे लगे पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर एक ऊपरी हवा का चक्रवात बन गया था। इसके अतिरिक्त एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत की तरफ बढ़ रहा था। इस वजह से हवा का रुख पूर्वी होने लगा था। इस वजह से दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी होने लगी थी। हाल ही में पश्चिमी विक्षोभ आगे बढ़कर काफी ऊंचाई से उत्तर-पश्चिम दिशा की तरफ आगे बढ़ गया।

weather-alert.jpg

काफी कम तीव्रता वाले पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ते ही हरियाणा पर बना सिस्टम भी समाप्त हो गया है। इससे हवाओं का रुख एक बार फिर उत्तरी, उत्तर-पश्चिमी होने लगा है। उत्तर भारत की तरफ से आ रही सर्द हवाओं के कारण तापमान में गिरावट होने लगी है। इससे ठंड का असर बढ़ने लगा है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो