script

हो जाइए तैयार, दशहरे से पहले पड़ने लगेगी ‘कड़ाके की ठंड’, तेजी से गिरेगा पारा

locationभोपालPublished: Oct 12, 2020 01:24:45 pm

Submitted by:

Ashtha Awasthi

– अब रात के तापमान में आएगी गिरावट- दिन और रात के तापमान में दोगुने का अंतर

भोपाल। मध्यप्रदेश में लगातार मौसम (weather forecast) बदल रहा है। अब दिन और रात के तापमान में फर्क आने लगा है। साथ ही एक बार फिर से बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवाती तूफान के असर के चलते मध्य प्रदेश में मानसून एक बार फिर एक्टिव हो गया है। जिसके चलते शहडोल, मंडला और होशंगाबाद संभाग के कई जिलों में मूसलाधार बारिश हो सकती है। इसको लेकर मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने इन जिलों में अगले 24 घंटो के दौरान अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में बन रहा चक्रवात अगर ज्यादा देर रुका तो भोपाल, नरसिंहपुर, जबलपुर और छिंदवाड़ा में भी बारिश होगी। इस दौरान प्रदेश में तेज हवा भी चल सकती है। साथ ही गरज-चमक के साथ बिजली भी गिर सकती है।

Weather Update : कल 8 जिलों में भारी बरसात का यलो अलर्ट

दशहरे से पहले बढ़ सकती है ठंड

मौसम विभाग का कहना है कि शहर में दशहरे के पहले ठंड बढ़ जाएगी। अभी रात के तापमान में 3-4 डिग्री तक गिरावट हो सकती है। शहर में 24 घंटे में रात के तापमान में 1.4 डिग्री की गिरावट हुई। यह 19.8 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं अगर दिन के तापमान की बात करें तो तापमान 33.7 डिग्री दर्ज किया, इसमें 0.5 डिग्री का इजाफा हुआ।

 

weather update news in hindi, cloudy and raining weather in jodhpur

अब विदा होगा मॉनसून

अभी बंगाल की खाड़ी में अवदाब बना हुआ है, जो सोमवार को गहरे अवदाब में बदल जाएगा। इसके बाद वो आंध्रप्रदेश तट को पार करेगा। जिससे इंदौर में 13 अक्टूबर से बूंदाबांदी से लेकर हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके बाद 17 अक्टूबर को म्यांमार तट पर बंगाल की खाड़ी में मानसून का सिस्टम बन रहा है। इस वजह से संभावना जताई जा रही है कि अक्टूबर के तीसरे सप्ताह के अंत तक इस बार मानसून विदा हो जाएगा।

ट्रेंडिंग वीडियो