scriptweather update: सर्द हवाओं की रफ्तार हुई तेज, पारा और लुढ़का, बढ़ने लगी ठंड | weather update: coldest temperature in mp weather forecast 15 days | Patrika News

weather update: सर्द हवाओं की रफ्तार हुई तेज, पारा और लुढ़का, बढ़ने लगी ठंड

locationभोपालPublished: Dec 10, 2019 07:27:34 am

Submitted by:

KRISHNAKANT SHUKLA

weather update: तापमान और लुढ़का, बढ़ गई ठंड

coldest_temperature_in_mp.jpg

weather forecast – पारा और लुढ़का, बढ़ने लगी ठंड

भोपाल/ मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में अब उत्तरी ठंड हवाओं से मौसम ने करवट ली है। भले ही पिछले 24 घंटों में सर्द हवाओं की रफ्तार थोड़ा कम हुई है, लेकिन आसमान में बादल छाये रहे। coldest temperature तापमान में गिरावट दर्ज होने से ठंड का अहसास ज्यादा होने लगा है। सोमवार को भोपाल में अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस डिग्री रहा, जो कि सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम है। इसी तरह न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में मौसम शुष्क ही रहा है। मौसम विशेषज्ञों Weather experts के मुताबिक अभी प्रदेश में उत्तरी-पूर्वी हवा आने से ठंड बढ़ी है। दो दिन बाद और ठंड बढ़ेगी।

 

weather_forecast_news.jpg

मंगलवार की सुबह भोपाल का पारा और लुढ़कने से ठंड का अहसास भी बढ़ गया है। सुबह 7 बजे आसमान में बादल छाये रहे। हल्के धुंध के चलते सड़कों वाहनों में लाइट जलाकर चल रहे थे। ठंड के तेवर राजधानी समेत प्रदेश के कई शहरों में धीरे-धीरे तीखे होने लगे हैं। सुबह कोहरे और सर्द हवाओं के असर से रात के तापमान में दो तो दिन में 1.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार एक-दो दिन तक तापमान इसी स्तर के आसपास बना रहेगा। इसके बाद फिर गिरावट का दौर शुरू होगा। अनुमान है कि आने वाले 48 घंटों में मौसम बदलने से सर्दी बढ़ेगी।

coldest_temperature.jpg

बीते कुछ दिनों से हवाओं की दिशा बदलने से तापमान में गिरावट का जो दौर शुरू हुआ, वह लगातार जारी रहा। रात में हल्का कोहरा भी दिखाई देने लगा है। सुबह शहर का न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री दर्ज हुआ। यह बीते दिनों की अपेक्षा 1.7 डिग्री कम रहा जो अब भी सामान्य से 3.3 डिग्री अधिक है। सुबह हल्की धुंध छाई रही जिससे दृश्यता 1500 मीटर दर्ज की गई। खास बात यह है कि दिन चढऩे के बावजूद हल्की धुंध और बादलों के चलते धूप तीखी नहीं हो पाई। शहरवासियों को दोपहर तक हल्की ठंड का अहसास होता रहा। शाम को शहर का अधिकतम तापमान बुधवार की अपेक्षा 1.6 डिग्री गिरकर 26 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.3 डिग्री कम है।

weather_forecast_news.jpg

हिमालय से आ रही ठंडी हवाओं का असर प्रदेश के उत्तरी हिस्सों में ज्यादा दिखाई दे रहा है। ग्वालियर, दतिया सहित कई शहरों में तापमान 10 डिग्री से नीचे चला गया है, लेकिन राजधानी में अभी तापमान के ज्यादा नीचे जाने का अनुमान नहीं है। मौसम विशेषज्ञ एसके नायक का कहना है कि जहां हवाओं की दिशा उत्तरी थी, वहीं उत्तर-पूर्वी और उत्तर पश्चिमी हवाएं चलीं। बुधवार को तापमान में गिरावट हल्के कोहरे के चलते आई है, जोकि अगले 24 घंटों में स्थिर रहेगा। इसके बाद एक-दो डिग्री की गिरावट आ सकती है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो