scriptWeather Update: Heavy rain may occur in many districts | बर्फीली हवाएं बढ़ाएंगी गलन, 12 घंटों के अंदर कई जिलों में हो सकती है तेज बारिश, ओले गिरने के भी आसार | Patrika News

बर्फीली हवाएं बढ़ाएंगी गलन, 12 घंटों के अंदर कई जिलों में हो सकती है तेज बारिश, ओले गिरने के भी आसार

locationभोपालPublished: Jan 31, 2023 11:51:51 am

Submitted by:

Ashtha Awasthi

आज यहां हल्की बारिश की चेतावनी......

capture.jpg
Weather Update

भोपाल। प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ और राजस्थान के ऊपर प्रेरित चक्रवात के कारण कुछ जगहों पर बारिश भी हुई। सोमवार को ग्वालियर में 1.9 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसी प्रकार नीमच, मंदसौर, श्योपुरकला सहित कई स्थानों पर भी हल्की बारिश हुई है। ग्वालियर, गुना, मंदसौर, नीमच में कुछ स्थानों पर ओले भी गिरे। भोपाल में दोपहर बाद बादलों की आवाजाही रही। हवा की गति भी 18 किमी प्रतिघंटे के आसपास रही। इस कारण कई स्थानों पर अधिकतम तापमान में 5-7 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार शाम तक मौसम इसी तरह रह सकता है। इसके बाद 1 फरवरी से मौसम साफ होगा और न्यूनतम तापमान में गिरावट आ सकती है।

Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.