scriptमानसून विदा होते ही गिरने लगा तापमान, यहां पड़ेगी सबसे ज्यादा ठंड | weather Update: imd monsoon update rains madhya pradesh | Patrika News

मानसून विदा होते ही गिरने लगा तापमान, यहां पड़ेगी सबसे ज्यादा ठंड

locationभोपालPublished: Oct 14, 2019 06:46:56 pm

Submitted by:

Manish Gite

मानसून की विदाई हो गई है। पूरे प्रदेश में सोमवार को मौसम शुष्क रहा। तेज धूप पड़ने के कारण दिन का तापमान कई जिलों में 35 डिग्री से. रिकार्ड किया गया, जबकि बैतूल और पचमढ़ी में तापमान 13 डिग्री तक पहुंच गया है।

01_9.png

भोपाल। मानसून की विदाई हो गई है। पूरे प्रदेश में सोमवार को मौसम शुष्क रहा। तेज धूप पड़ने के कारण दिन का तापमान कई जिलों में 35 डिग्री से. रिकार्ड किया गया, जबकि बैतूल और पचमढ़ी में तापमान 13 डिग्री तक पहुंच गया है। यहां लोगों ने रात के वक्त पहनने के लिए गर्म कपड़े भी निकाल लिए हैं।

मौसम विभाग ( IMD ) के मुताबिक प्रदेश से साउथ वेस्ट मानसून तेजी से वापस जा रहा है। प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों से वो रवाना भी हो गया है।

 

ठंड बढ़ना शुरू
मध्यप्रदेश से मानसून की विदाई होने के बाद अब ठंड का आगमन शुरू हो गया है। हालांकि अभी दिन के तापमान और रात के तापमान में काफी अंतर है, लेकिन रात के वक्त लगभग सभी जिलों में ठंडक आने लगी है। प्रदेश में पचमढ़ी और बैतूल में सबसे तापमान रहा। यहां न्यूनतम तापमान 13 डिग्री से दर्ज किया गया।

 

पचमढ़ी और बैतूल में 13 डिग्री
न्यूनतम तापमान जबलपुर संभाग के जिलों में काफी गिर गया तथा शेष संभागों के जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। वे होशंगाबाद संभाग के जिलों में सामान्य से कम, चंबल संभाग के जिलों में सामान्य से अधिक तथा शेष संभागों के जिलों में सामान्य रहे। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 13 बैतूल और पचमढ़ी का रहा।

 

खजुराहो और ग्वालियर में 35 डिग्री तापमान
मध्यप्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश का मौसम मुख्यतः शुष्क रहा। अधिकतम तापमान में सभी संभागों के जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। वे चंबल संभाग के जिलों को छोड़कर शेष संभागों के जिलों में सामान्य रहे। चंबल संभाग के जिलों में सामान्य से कम रह। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 35 डिग्री से खजुराहो और ग्वालियर में दर्ज किया गया।

 

 

weather_forcost.png

पिछले 24 घंटों का हाल
मौसम विभाग के बुलेटिन के मुताबिक प्रदेश के ज्यादातर हिस्से से मानसून की विदाई हो गई है। अब मौसम शुष्क रहा। कुछ ऐक जिलों में ही हल्की बूंदाबांदी हो सकती है, लेकिन बादलों का डेरा अब नहीं है। धूप तेज होने के कारण दिन में गर्मी का अहसास हो रहा है, वहीं रातें धीरे-धीरें ठंडी होती जा रही हैं।

 

हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी
हाल ही में हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में हुई बर्फबारी के बाद तापमान में कमी आई है। शिमला में न्यूनतम 12 डिग्री सें. तापमान है। इससे एक डिग्री ही ज्यादा बैतूल और पचमढ़ी में तापमान है। उत्तरी हवा का रुख दक्षिण की तरफ होते ही तेजी से यहां भी तापमान गिरने लग जाएगा।

 

इस बार काफी पड़ेगी ठंड
पिछले कुछ समय से हुई मध्यप्रदेश में भारी बारिश का असर अब ठंड के मौसम पर भी पड़ने वाला है। वैज्ञानिकों के मुताबिक अब मध्यप्रदेश में ठंड भी ज्यादा पड़ेगी और यह ठंड मार्च तक खिंच सकती है। यानी होली के बाद तक ठंड का असर देखा जा सकता है।

 

यहां पड़ेगी सबसे ज्यादा ठंड
मध्यप्रदेश के सबसे ठंडे रहने वाले पचमढ़ी, खजुराहो, नौगांव, श्योपुर और उमरिया में आमतौर पर गर्मी ज्यादा पड़ती है और ठंड भी सबसे ज्यादा पड़ती है। इन इलाकों का तापमान शुन्य के करीब तक पहुंच जाता है। विशेषज्ञों के मुताबिक अगले सप्ताह प्रदेश के लगभग सभी जिलों का तापमान गिरना शुरू हो जाएगा। जबकि दिसंबर अंत और जनवरी में कुछ जिलों में पारा शून्य के करीब तक पहुंच जाएगा।

weather_update_in_mp.png
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो