script

नवरात्रि से पहले हो सकती है तेज बारिश, फिर पड़ेगी ‘कड़ाके की ठंड’

locationभोपालPublished: Oct 15, 2020 02:31:26 pm

Submitted by:

Ashtha Awasthi

– बन रहे हैं बूंदाबांदी के आसार- सिस्टम के कारण आई नमी – तापमान में हो रहा इजाफा

01_1.png

‘कड़ाके की ठंड’

भोपाल। राजधानी भोपाल में इस बार ठंड (weather update) ने जल्दी दस्तक दे दी है। नवरात्री से पहले ही लोगों को ठंडक (weather forecast) का अहसास होने लगा है। अक्टूबर महीने के पहले सप्ताह में ही औसत न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री रिकार्ड हुआ है, जो 12 वर्ष में सबसे कम है। अमूमन शहर में नवंबर माह में ठंड महसूस होती थी लेकिन इस बार असर कुछ जल्दी ही दिखने लगा है। मौसम विभाग का कहना है कि नवरात्रि की शुरुआत बूंदाबांदी से हो सकती है। इसके बाद ठंडक में और इजाफा होगा।

Weather Update : कल 8 जिलों में भारी बरसात का यलो अलर्ट

हो सकती है बारिश

बुधवार को दिन में बादलों ने अपना डेरा डाला, जिसके बाद लोगों को थोड़ी उमस का सामना करना पड़ा। दिन और रात के तापमान में थोड़ा परिवर्तन आया है। मौसम में यह बदलाव बंगाल की खाड़ी से चलकर तेलंगाना तक पहुंचे सिस्टम के कारण हुआ है। जिसके चलते शहर में थोड़ी बहुत बारिश हो सकती है। आने वाले दो दिन और रात के वक्त ठंडक नहीं रहेगी। अगर रात के तापमान की बात करें तो 24.4 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 5.2 डिग्री ज्यादा रहा। अभी हवा का रुख पूर्वी- उत्तर पूर्वी है। इसकी रफ्तार भी 12 प्रति किमी घंटे दर्ज की गई।

weather.jpg

हो रहा है मौसम में बदलाव

मौसम विभाग का कहना है कि ठंड के सीजन में तापमान का गिरना पश्चिमी विक्षोभ की तीव्रता और हवा की दिशा पर निर्भर रहता है। पश्चिमी विक्षोभ मानसून की विदाई होने पर ही उत्तर भारत में आते हैं, लेकिन इस बार अभी 15 दिन में एक के बाद एक कर पांच पश्चिमी विक्षोभ आ चुके हैं। इसीलिए बार-बार मौसम में बदलाव आ रहा है। 12 वर्षों में

ऐसा रहा अक्टूबर माह का न्यूनतम तापमान

वर्ष – औसत तापमान

2009 – 22.9

2010 – 20.1

2011 – 20.1

2012 – 22.1

2013 – 22.5

2014 – 21.1

2015 – 21.1

2016 – 23.8

2017 – 21.2

2018 – 20.9

2019 – 21.7

2020 – 19.4

ट्रेंडिंग वीडियो