scriptशाबाश भावना: यूरोप की सबसे बड़ी चोटी भी नहीं डिगा पाई मध्यप्रदेश की बेटी का हौसला | Well done bhawna: Even the biggest peak of Europe could not deter the | Patrika News

शाबाश भावना: यूरोप की सबसे बड़ी चोटी भी नहीं डिगा पाई मध्यप्रदेश की बेटी का हौसला

locationभोपालPublished: Aug 17, 2022 08:07:59 pm

पर्वतारोही भावना ने 5,642 मीटर की ऊंची चोटी में फहराया तिरंगा
मंगलवार को दूसरी सबसे बड़ी चोटी पर लहराया तिंरगा

photo_6330121727006323339_w.jpg

मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के तामिया गांव की रहने वाली 30 वर्षीय पर्वतारोही भावना डेहरिया ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय फलह पर प्रदेश का मान बढ़ाया है। भावना ने देशभक्ति के जज्बे और अडिग हौसले के बदौलत यूरोपी की सबसे ऊंची चोटी माउंट अल्ब्रुस पर 15 अगस्त को भारत का तिरंगा लहराया है। भावना ने ये कीर्तिमान 15 अगस्त को 5,642 मीटर की ऊंचाई पर तिरंगा फहराकर अपने नाम दर्ज किया है। वहीं 16 अगस्त मंगलवार को यूरोप की दूसरी सबसे बड़ी चोटी पर भारत का तिरंगा लहराया। इससे पहले भावना माउंट एवरेस्ट फतह कर प्रदेश का मान बढ़ा चुकी है।

यूरोप के दोनों शिखर पर फहराया तिरंगा

भावना ने 15 अगस्त को यूरोप के 5642 मीटर ऊंचे पर्वत माउंट एल्ब्रुस (वेस्ट) के शिखर पर भारत का तिरंगा फहराकर आजादी के महापर्व का संदेश पूरी दुनिया को दिया था। तो वहीं 16 अगस्त यानी मंगलवार को यूरोप की 5621 मीटर यानी दूसरी सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्ब्रुस (ईस्ट) पर सफलतापूर्वक चढ़ाई कर भारत का तिंरगा लहराया।

चुनौतियां बहुत आईं लेकिन नजर मंजिल पर थी

पर्वतारोही भावना डेहरिया ने पत्रिका से खास बातचीत में बताया कि मौसम की परिस्थियां बेहद प्रतिकूल थी। रास्ते में तमाम चुनौतियां भी आईं। बर्फिली हवाएं बेहद तेज चल रही थीं। शिखर में तो सबसे ज्यादा मौसम खराब था। तापमान में किसी भी पल उतार- चढ़ाव आ जाता था। लेकिन इन चुनौतियों से निपटने की हमने ट्रेनिंग ले रखी थी, जो बहुत आई। साथ ही मंजिल को फतह करने का जुनुन था जिससे एक अलग ऊर्जा मिल रही थी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो