script27 से एक बार फिर शुरु हो रहा है बारिश का दौर! बादल छटने से फिर कड़ाके की ठंड के आसार | Western disturbance cause again rainstart from 27 january then cold | Patrika News

27 से एक बार फिर शुरु हो रहा है बारिश का दौर! बादल छटने से फिर कड़ाके की ठंड के आसार

locationभोपालPublished: Jan 25, 2020 07:46:54 pm

Submitted by:

Faiz

उत्तर भारत में सक्रीय पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखाई देने लगा है। जिसके प्रभाव से प्रदेश के कई हिस्सों में 27 से 29 जनवरी के बीच गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। ये इस माह की अंतिम बारिश होगी।

weather news

27 से एक बार फिर शुरु हो रहा है बारिश का दौर! बादल छटने से फिर कड़ाके की ठंड के आसार

भोपाल/ बीते दो दिनों से प्रदेश वासियों को कड़ाके की ठंड से राहत मिली हुई है। मौसम साफ होने के कारण तेज धूप के चलते तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। शुक्रवार से शहर में हवाओं का रुख ठंड के विपरीत उत्तरी हो चला है, जिसके कारण आज अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। शुक्रवार को प्रदेश का औसत न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि शनिवार का अधिकतम तापमान 20 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, फिलहाल अफगानिस्तान पर सक्रीय पश्चिमी विक्षोभ का असर उत्तर भारत की ओर दिखाई देने लगा है। जिसके प्रभाव के चलते प्रदेश के कई हिस्सों में 27 से 29 जनवरी के बीच गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। ये इस माह की अंतिम बारिश होगी।

पिछले दो दिनों से प्रदेश के मध्य भागों में शुष्क मौसम की स्थिति बनी हुई है।, जिसके चलते प्रदेश के अधिकतर इलाकों में दिन में सूरज की तीव्रता देखने को मिली। साथ ही, दिन के साथ साथ रात के तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई। मध्य प्रदेश के उत्तरी भागों में 27 और 28 जनवरी को तेज हवाओं के साथ बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। इनमें मुख्य रूप से ग्वालियर, भिंड, मुरैना, दतिया, श्योपुर, शिवपुरी आदि स्थानों पर बारिश की संभावना जताई जा रही है।

मौसम विभाग का अनुमान है कि, 26 जनवरी तक मौसम शुष्क रहने के कारण प्रदेश के तापमान में बढ़ोतरी रहेगी। लेकिन, पूर्वी मध्य प्रदेश के आस-पास के भागों में पश्चिमी विक्षोभ के कारण बनी नमी के चलते 24 से 36 घंटों के दौरान रात के तापमान में गिरावट होने की संभावना है। नमी बढ़ने से एक बार फिर कई इलाकों में बारिश होगी। जिसके बाद मौसम साफ होने पर माह के शुरु होने तक प्रदेश के कई हिस्सों में एक बार फिर ठंड का असर देखा जाएगा।

27 जनवरी से सक्रीय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ के कारण 28 से 30 जनवरी के बीच तक प्रदेश के मण्डला, उज्जैन, सागर जिले में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। हालांकि, प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम शुष्क है। लेकिन अब भी कई इलाकों में ठंड का असर देखा जा रहा है। शुक्रवार को प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 5 डिग्री रीवा, उमरिया, नौगांव और रायसेन में दर्ज किया गया। हालांकि शुक्रवार को मध्‍य प्रदेश में अनेक जिलों में जहां सुबह से दोपहर तक तेज धूप खिली रही वहीं कई जगह ठंडी हवाओं की वजह से भी जन जीवन पर असर पड़ा। जिससे लोगों को ठंड का अहसास हो रहा है।

 

पढ़ें ये खास खबर- राष्ट्रीयता और नागरिकता में हैं कई खास अंतर, अकसर लोग इसे मानते हैं समान



पश्चिमी विक्षोभ बनेगा फिर बारिश का कारण

मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी अफगानिस्तान की ओर सक्रीय नजर आ रहा है। आगामी 27 जनवरी तक जिसका असर प्रदेश के कई इलाकों पर दिखाई दे सकता है। फिलहाल इसका असर मध्य प्रदेश के पूर्वी और मध्य भागों सहित उत्तरी छत्तीसगढ़ में दिखाई देने लगा है। इसके प्रभाव से देश के कई गिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की और मध्यम बारिश शुरु हो गई है। अरुणाचल प्रदेश में भी हल्की से मध्यम बारिश होने लगी है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, आगामी 24 घंटों के भीतर यहां कई हिस्सों में बर्फबारी भी हो सकती है। असम में कुछ स्थानों पर गरज के साथ बौछारें पड़ी हैं। सिक्किम, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और दक्षिणी तटीय तमिलनाडु में एक-दो स्थानों में छिटपुट बारिश दर्ज की गई है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो