script

जब धोनी के सामने आ गया असली बाघ, जानिए तब क्या हुआ था…

locationभोपालPublished: Aug 16, 2020 12:14:34 pm

Submitted by:

Ashtha Awasthi

महेंद्र सिंह धोनी ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर को विराम दे दिया…

05_5709928-m.png

MS Dhoni

भोपाल। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्‍तान (MS Dhoni Retires) और विकेट कीपर महेंद्र सिंह धोनी ( mahendra singh dhoni ) ने आज आखिरकार अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट से सन्‍यास का ऐलान कर दिया। उनके रिटायरमेंट की लंबे समय से अटकलें लगाई जा रही थीं। आज उन्‍होंने सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्‍यास की घोषणा कर दी है। उनका एक किस्सा मध्यप्रदेश से भी जुड़ा हुआ है।

बता दें कि धोनी जनवरी 2020 में कान्हा टाइगर रिजर्व पार्क में घूमने गए थे। इस दौरान धोनी ने अपने कैमरे से टाइगर की फोटो क्लिक की थी। इस फोटो को उन्होंने अपने इंस्टा पर परफेक्ट क्लिक के साथ शेयर किया था। कान्हा टाइगर रिजर्व पार्क में कई पर्यटक भी धोनी की एक झलक देखने के लिए नेशनल पार्क के गेट पर जमा हो रहे हैं। हर कोई उनके साथ सेल्फी लेने की होड़ में लगा हुआ था।

04_5709928-m.png

यहां पर उनके चाहने वालों की संख्या इस कदर थी कि यहां के सुरक्षाकर्मी भी उनके चाहने वालों को काबू नहीं कर पा रहे थे। उनके फैन्स धोनी-धोनी आवाज लगा रहे थे। जिसका वीडियो भी खूब वायरल हुआ था। इस वीडियो में धोनी जीप की फ्रंट सीट पर बैठे थे और फैन्स उनको चारों ओर से घेरे उनके साथ सेल्फी लेने के लिए बेकरार थे।

यहां पर महेंद्र सिंह धोनी अपने परिवार और दोस्तों के साथ पहुंचे थे। वे बैहर क्षेत्र के बिरसी एयर स्ट्रीप पर पहुंचे थे। वे चार्टर्ड प्लेन से दोपहर में लैंड हुए। वे परिवार और दोस्तों के साथ कान्हा नेशनल पार्क में सफारी और जंगल कैम्प करने आए हुए हैं। वे यहां के बंजारा टोला रिसार्ट में ठहरे हुए हैं और धोनी के टाइगर रिजर्व पहुंचने से पूरे इलाके की सुरक्षा व्यवस्था भी पुख्ता कर दी गई थी।

03_1_5709928-m.png

बता दें कि जंगल सफारी के दौरान उन्होंने मुक्की जोन के खापा बिसनपुरा मैदान, बड़ा तालाब का भ्रमण किया। मुक्की गेट से लगभग 7 किलोमीटर दूरी पर धोनी और उनके साथ गए सैलानियों को सोंढर तालाब के करीब बाघ और बाघिन और एक शावक दिखाई दिया। उनकी जिप्सी टाइगर फैमिली के काफी करीब थी। इन्हें देख धोनी और उनके साथ रोमांच से भर गए।

ट्रेंडिंग वीडियो