scriptसफेद बाल हो जाएंगे काले और चमकदार, आज़माएं हज़ारों साल से इस्तेमाल किया जाने वाला खास नुस्खा | White hair will be black and shiny : try a special recipe | Patrika News

सफेद बाल हो जाएंगे काले और चमकदार, आज़माएं हज़ारों साल से इस्तेमाल किया जाने वाला खास नुस्खा

locationभोपालPublished: Jul 10, 2019 04:58:42 pm

Submitted by:

Faiz

अकसर युवा इस समस्या से निजात पाने के लिए कई महंगे महंगे ट्रीटमेंट भी कराते हैं, लेकिन 90 फीसदी लोग इस कोशिश में सफल नहीं हो पाते।

health news

सफेद बाल हो जाएंगे काले और चमकदार, आज़माएं हज़ारों साल से इस्तेमाल किया जाने वाला खास नुस्खा

 

भोपालः आजकल असमय बाल सफेद होने ( Black Hair ), झड़ने और रूसी आदि की समस्या अकसर लोगों में नज़र आने लगी है। राजधानी भोपाल के लोगों के सामने ये एक बड़ी चुनौती मानी जाती है। जानकारों की माने तो इसका बड़ा कारण यहां के ज़मीनी पानी में केल्शियम की कमी है, जो यहां के लोगों में इस समस्या को बढ़ावा दे रही है। स्थितियां ये है कि, असमय बालों का सफैद ( White Hair Prevention ) होना यहां के लोगों में एक सामान्य समस्या बन चुकी है। अब लड़कियां हों या लड़के दोनो ही बड़ी तादाद में समान रूप से इससे ग्रस्त हैं। अकसर युवा इस समस्या ( black hair natural ) से निजात पाने के लिए कई महंगे महंगे ट्रीटमेंट भी कराते हैं, लेकिन 90 फीसदी लोग इस कोशिश में सफल नहीं हो पाते।

हालांकि, अगर हम इस समस्या के मूल कारण पर गौर करें तो सामने आता है कि, बाल सफेद होने की वजह शरीर में कैल्शियम और अन्य पोषक तत्वों की कमी होता है। अगर हम शरीर में उन चीजों की पूर्ति कर लें तो हमारी इस समस्या का निराकरण हो सकता है। ऐसे में कुछ घरेलू चीजों को आज़माना गलत विकल्प नहीं होगा। इन चीजों को आयुर्वेद में भी एक खास स्थान प्राप्त है। आप चाहें तो किसी डॉक्टर से सलाह लेकर इन उपायों को आजमा सकते हैं। तो आइये जान लेते हैं उन खास चीजों के बारे में जिनके इस्तेमाल से हम अपने बाल काले घने और चमकदार ( white hair stop tips ) बना सकते हैं।

पढ़ें ये खास खबर- MOUSE का इस्तेमाल किये बिना आसानी से करें सिस्टम पर काम, बस जान लें ये Shortcut Keys

 

-आंवले का इस्तेमाल

आंवला न केवल स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है बल्क‍ि बालों के लिए भी किसी संजीवनी से कम नहीं है। इसके नियमित इस्तेमाल से सफेद होते बालों की समस्‍या में राहत मिलती है। अगर आपको आंवला खाने से परहेज है तो आप इसका इस्तेमाल मेंहदी और रीठा के साथ मिलाकर कर सकते हैं। कुछ लोग इसके अर्क को तेल में मिलाकर भी इस्तेमाल करते हैं।


-करी पत्ते

सफेद हो रहे बालों के लिए करी पत्ते का इस्तेमाल बहुत ही फायदेमंद होता है। अगर आपके बाल अभी सफेद होना शुरू ही हुए हैं तो पानी में करी पत्ते को डालकर उसी से बाल धोएं। आप चाहें तो इनको सुखाकर इनका पेस्ट बनाकर भी बालों में लगा सकते हैं। इसके अलावा खाने में इसके इस्तेमाल से स्वाद बढ़ने के साथ ही बालों और त्वचा को भी फायदा होता है।

पढ़ें ये खास खबर- बासी रोटी के फायदे जानकर हैरान रह जाएंगे आप, जान लेंगे तो हमेशा करेंगे खाना पसंद

-प्याज

प्याज का रस बालों के लिए बेहतरीन होता है। यह समय से पहले सफेद बालों की समस्या की रोकथाम में मदद करता है। प्याज का रस बालों में लगाने से एक ओर जहां बालों में नई चमक आ जाती है वहीं सफेद होने की समस्या में भी फायदा होता है. बालों में प्याज का रस लगाने से जूं भी बहुत आसानी से मर जाते हैं।


-काली मिर्च

काली मिर्च यूं तो मसालेदार खाने में जायका और सु्गंध बढ़ाने के काम आती है लेकिन आप चाहें तो यह आपकी इस समस्या को भी दूर कर सकती है। काली मिर्च को ज्यादा से पानी में उबाल लें। जब ये उबलकर आधा रह जाए तो नहाने वाले पानी में मिला लीजिए। इसी पानी से बालों को साफ कीजिए, फायदा होगा।


-एलोवेरा

बालों में एलोवेरा के इस्तेमाल से बालों का झड़ना और सफेद होना बंद हो जाता है। आप चाहें तो एलोवेरा के जेल से बालों में मसाज करके इस समस्या को और बढ़ने से रोक सकते हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो