scriptजन्म से ही बेबी के सिर पर होते है ज्यादा या कम बाल, जानिये इसके पीछे का राज | Why Do Some Babies Have Lots of Hair When They Born | Patrika News
भोपाल

जन्म से ही बेबी के सिर पर होते है ज्यादा या कम बाल, जानिये इसके पीछे का राज

बच्चे के जन्म से ही उनके सिर पर बुहत ज्‍यादा या कम बाल जरूर होते है। ऐसा बहुत कम होता है शिशु के जन्म के बाद उसके सिर पर बाल न हों।

भोपालDec 05, 2017 / 03:54 pm

दीपेश तिवारी

new born baby
भोपाल। जीवन में कई ऐसी बातें होती हैं जो हमें लगातर प्रभावित करती हैं। इन्हीं में से एक है शादी, जिसके लिए कहा जाता है कि ये पूरी तरह से आपकी जिंदगी के बहाव को बदल देती है। वहीं शादी के बाद जो सबसे पहली इच्छा और बहुत बड़ा अनुभव होता है, वो है मां बनने की अनुभव।
आपने भी देखा होगा कि जब बेबी का जन्म होता है तो जहां एक ओर कई चीजों का विकास होना बाकी होता है, तो वहीं कई चीजें जन्म से ही होती है। बच्चे के जन्म से ही उनके सिर पर बहुत ज्‍यादा या कम बाल जरूर होते हैं। वहीं ऐसा बहुत कम होता है कि शिशु के जन्म के बाद उसके सिर पर बाल न हों। दरअसल शिशु के सिर पर बाल होने न होने के पीछे कुछ खास कारण होते है। क्या आप इन कारणों को जानते हैं, यदि नहीं तो यहां हम आपको बताने जा रहे हैं इसके पीछे का रहस्य…
इस संबंध में डॉ. राजकुमार कहते हैं कि बेबी के सिर पर बाल फैसला तभी हो जाता है जब वह पेट में होता है। तब मां को कई चीजों का ख्याल रखना पड़ता है।
जींस करते हैं प्रभावित :
जानकारों को अनुसार बेबी के जन्म बाद पैरेंट्स के जींस के अनुसार बेबी के बाल होते है। वो निर्भर करता है कि उसके बाल लंबे घने हैं या फिर घुमावदार है। कहा जाता है कि अगर बाल लम्बे हैं तो वो निश्चित ही मां की जींस हैं और अगर घुंघराले हैं तो पिता के असर से हैं। ऐसे इसकी पहचान लगाई जा सकती है।
वहीं कई बार आपके बच्‍चे के बाल आपके विपरीत सुनहरे भी हो सकते हें। नवजात शिशुओं के बाल पहले 6 महीनों में ही झड़ जाते हैं, यह काफी आम बात है।
शिशुओं के बाल 9-12 महीनों की उम्र में फिर से आने लगते हैं। जो नए बाल वापस आते हैं वो पुराने बालों से काफी अलग होते हैं। हो सकता है कि आपके नवजात शिशु के काले, घने बाल सुनहरे बालों में बदल जाएं।
हार्टबर्न की समस्या :
हार्टबर्न की समस्या अगर आपको गर्भ के दौरान रहती है तो आपके लिए चिंता का विषय है। ऐसा लगातार होना आपके बेबी के लिए सही नहीं होता है। इससे आपको बचना चाहिए। पुराने समय से बोला जाता है कि हार्टबर्न यानि एसिड रिफ्लक्स जिन महिलाओं में होता है उनके बच्चे अक्सर सर पर अधिक बालों के साथ पैदा होते हैं। परन्तु इसके पीछे के सच या सही कारण का पता नही लग पाया है।
आपके लिए सबसे नाजुक समय वो होता है जब आप प्रेगनेंट होती है। इस समय आपको जो सबसे खास ख्याल रखना होता है वो होता है आपका खानपान। आपके बेबी की ग्रोथ पूरी तरह से इसी पर निर्भर होती है। आपने बेबी के अच्छे विकास के लिए आप अपने खानपान का खास ख्याल रखें।
आपको गर्भ के दौरान इस बात का ख्याल रखना है कि तेल और तला हुआ भोजन न के बराबर ही करना है। इससे आपको कई तरह की समस्याएं सकती है। इसलिए इससे आपको बचना है।
एसिडिटी की समस्या:
इस समय महिलाओं को एसिडिटी की समस्या रहती है क्योंकि आप कहीं घूम फिर नहीं सकती हैं। इसलिए आपको इस समय अपना पूरा ख्याल रखना चाहिए और सही और जल्दी पचने वाला भोजन करना चाहिए।
सैर अवश्य करें :
खाने बाद गर्भावस्था में आपको सैर करना भी जरूरी है। इसके लिए आप घर में ही थोड़ा घूम फिर सकती है। आपको बता दें कि इस दौरान आपको पेट के बल झुकना नही है। ऐसा करने से आपको समस्या होगी और बेबी को भी दिक्कत होगी।
आपको इस मसालेदार, कड़वा व खट्टा भोजन नहीं करना है। ये आपके बेबी के लिए हानिकारक हो सकता है। आपको इसका खास ख्याल रखना है।

आपको इस दौरान अपनी डायट का खास ख्याल रखना चाहिए इस दौरान हरी सब्जियों का सेवन जरूर करना है। इस सब्जियों से बेबी का पोषण भी सही से होता है।

Home / Bhopal / जन्म से ही बेबी के सिर पर होते है ज्यादा या कम बाल, जानिये इसके पीछे का राज

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो