script

Suicide for Mobile Phone : पति ने दिलाया सस्ता फोन तो पत्नी ने लगा ली फांसी, रोती रही डेढ़ साल की बच्ची

locationभोपालPublished: Jul 12, 2019 11:37:10 am

Submitted by:

Manish Gite

मध्यप्रदेश में पति ने अपनी पत्नी को सस्ता-सा मोबाइल फोन दिला दिया, तो पत्नी को यह बात इतनी बुरी लगी कि उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली…।

crime

women committed suicide when husband did not fulfilled demand of smart phone


भोपाल। मध्यप्रदेश ( madhya pradesh ) में एक पति ने अपनी पत्नी को सस्ता मोबाइल फोन ( mobile phone ) दिलाया। पत्नी को यह बात इतनी बुरी लगी कि उसने अपनी डेढ़ साल की बच्ची के सामने ही फांसी ( women committed Suicide ) लगा ली। भोपाल के पिपलानी थाना क्षेत्र में बुधवार-गुरुवार की रात को यह घटना हुई है।

 

मामला भोपाल के पिपलानी थाना क्षेत्र के आनंद नगर का है। यहां 186, अशोक विहार कॉलोनी में रहने वाली पूजा विशाल आर्य (22) ने बुधवार-गुरुवार रात को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब बच्ची के रोने की लगातार आवाज आई बाहर सो रहा विशाल जाग गया। कमरा बंद होने के कारण उसने जब खिड़की से झांका तो पूजा फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी और डेढ़ साल की बेटी रो रही थी।

 

स्मार्ट फोन की कर रही थी डिमांड
पुलिस के मुताबिक तीन साल पहले सीहोर निवासी पूजा की शादी विशाल आर्य के साथ हुई थी। विशाल की एक डेढ़ साल की बच्ची भी है। संयुक्त परिवार में रहने वाले विशाल फेब्रीकेशन का काम करते हैं। मकानों में स्टील की रेलिंग लगाने का काम करते हैं। विशाल के पिता जगदीश आर्य एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं।

 

 

15 हजार का फोन पसंद किया था
पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक जांच में पता चला है कि कुछ समय पहले पूजा का मोबाइल फोन खराब हो गया था। वो अपने पति से महंगा स्मार्ट फोन मंगाने की डिमांड कर रही थी। पूजा ने 15 हजार रुपए कीमत का स्मार्ट फोन पसंद किया था, लेकिन विशाल ने उसे 7 हजार रुपए कीमत का सस्ता फोन ( cheap mobile phone ) दिलवा दिया। इस मुद्दे पर पति-पत्नी में विवाद भी हुआ था। इसके बाद पूजा नाराज होकर अपनी बच्ची के साथ कमरे में सोने चले गई और दरवाजा भीतर से बंद कर लिया। विशाल बरामदे में बिस्तर लगाकर सो गया। रात को जब बच्ची के रोने की लगातार आवाज आने लगी तो विशाल की भी नींद खुल गई।

दरवाजा खटखटाने पर भी जब पूजा ने कोई जवाब नहीं दिया तो विशाल ने खिड़की से झांककर देखा तो उसके होश उड़ गए। पूजा पंखे से दुपट्टा बांधकर लटकी हुई थी। पास ही बच्ची लगातार रो रही थी। परिजनों ने जैसे-तैसे दरवाजा खोला और फंदा काटकर पूजा को नीचे उतारा। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने पूजा को मृत घोषित कर दिया। फिलहाल प्रारंभिक सूचना के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी पूजा के मायके वालों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो