scriptजान देने जा रही थी युवती, परिजनों ने बचाया | Wife was going to give life, family saved | Patrika News

जान देने जा रही थी युवती, परिजनों ने बचाया

locationभोपालPublished: Apr 30, 2018 09:55:54 am

Submitted by:

KRISHNAKANT SHUKLA

वीडियो वायरल करने की धमकी देकर तीन साल से दोस्त कर रहा था दुष्कर्म

news

भोपाल. कोहेफिजा थाना क्षेत्र में युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी युवती का अश्लील वीडियो बना लिया, जिसे वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करता रहा। इससे परेशान होकर युवती आत्महत्या करने जा रही थी, इस दौरान घर वालों ने देख लिया और युवक की दरिंदगी का राज खुला। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी फरार है।

तिलवतपुर निवासी २० वर्षीय युवती कक्षा १०वीं के बाद पढ़ाई बंद कर दी थी। स्कूल में पढऩे के दौरान २०१५ में स्कूल के साथी अनुज लोहट से उसकी दोस्ती हो गई। एक दिन अनुज ने चुपके से युवती का अश्लील वीडियो बना लिया और उसे वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म करने लगा।

आरोपी पिछले तीन साल से युवती को डरा धमकाकर दुष्कर्म करता रहा। परेशान होकर युवती शनिवार को कमरे में फांसी लगाने जा रही थी, तभी घर के लोगों की नजर पड़ गई और परिवार के लोगों ने उसे बचा लिया। परिजनों ने आत्महत्या की वजह पूछी तो लोग दहल गए। तत्काल परिवार के लोग उसे लेकर पुलिस थाने गए।

जान से मारने की धमकी देता था आरोपी
पीडि़ता के पिता ऑटो चालक हैं। बेटी को लाड़ प्यार से पढ़ाया था, लेकिन युवती का पढ़ाई में मन नहीं लग रहा था, इसके कारण वो परेशान रहती थी। आरोपी वीडियो की बात किसी से कहने पर युवती और परिवार को जान से मारने की धमकी देता था। इससे युवती यह सब सहती रही। जब सहन नहीं हुआ तो उसने आत्महत्या करने की सोची। पर परिजनों ने उसे बचा लिया।

झांसा देकर महिला के साथ किया दुष्कर्म
जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में एक युवक ने महिला के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। युवक छिंदवाड़ा का रहने वाला है। महिला के दो बच्चे हैं। २७ अप्रैल को आरोपी घनश्याम डेहरिया भोपाल आया था। यहां पर उसने महिला को बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद उसने शादी से इनकार कर दिया। इससे दुखी महिला थाने पहुंचकर मामले की इसकी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

छोटी बहन के पति ने आर्किटेक्ट से की छेड़छाड़
कोलार इलाके के सर्वधर्म कॉलोनी में आर्किटेक्ट महिला के साथ उसकी छोटी बहन के पति ने छेड़छाड़ की। महिला ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी मारपीट कर फरार हो गया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस के मुताबिक, सर्वधर्म कॉलोनी निवासी ३८ वर्षीय महिला आर्किटेक्ट हैं। २८ अप्रैल की रात करीब साढ़े आठ बजे वह अपनी छोटी बहन के घर गई हुई थी। इसी उसके पति विनोद राय ने महिला का हाथ पकड़ लिया। विरोध किया तो आरोपी ने मारपीट की। तभी महिला ने शोर मचाया तो छोटी बहन के परिजन पहुंज गए। इसी बीच आरोपी मौका देखकर फरार हो गया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो