script

पारिवारिक कारणों से परेशान होकर आत्महत्या करने पहुंची महिला को गोताखोर ने बचाया

locationभोपालPublished: Jan 28, 2020 04:48:54 pm

Submitted by:

Amit Mishra

शीतल दास की बगिया में आत्महत्या करने पहुंची थी महिला

भोपाल @नीलेंद्र पटेल की रिपोर्ट…
राजधानी के शीतल दास की बगिया में एक महिला आत्महत्या करने पहुंची।बताया जा रहा है कि महिला पारिवारिक कारणों से परेशान होकर आत्महत्या करने पहुंची थी। आत्महत्या करने पहुंची महिला को देखकर मौके पर मौजूद गोताखोर आसिफ ने महिला को रोकते हुए डायल 100 को सूचना दी। सूचना मिलते ही श्यामला हिल्स थाना पुलिस पहुंची और महिला को थाने लेकर समझाइश दी।


नेहरू नगर की रहने वाली है महिला
राजधानी के शीतल दास की बगिया में आत्महत्या करने पहुंची महिला का नाम अनीता बताया जा रहा है। महिला नेहरू नगर की रहने वाली हैं। सूचना मिलते ही महिला के परिवार वाले भी श्यामला हिल्स थाने पहुंचे और महिला को अपने साथ घर ले गए।

तीन महीने तक बलात्कार किया
उधर राजधानी में डिंडोरी की एक नाबालिग किशोरी को अगवा कर तीन महीने तक बंधक बनाकर तीन महीने तक बलात्कार करने का मामला सामने आया है। किसी तरह से आरोपी के चंगुल से छूटकर पीडि़ता भाग निकली। अपनी मां से संपर्क किया और थाने जाकर प्रकरण दर्ज करा दिया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

 

गोविंदपुरा पुलिस के अनुसार 16 वर्षीय किशोरी मूलत डिंडोरी की रहने वाली है। वह मजदूरी करती है और फिलहाल टीटी नगर थाने के पीछे निर्माणाधीन भवन में रहती है। काम की तलाश में करीब तीन महीने पहले गोविंदपुरा स्थित मार्केट गई थी। वहां उसे राजा उर्फ राजेश मिला। राजा ने पीडि़ता को काम दिलाने का झांसा दिया और अपने घर ले गया। वहां लड़की को बंधक बना लिया।

भागने में सफल हो गई
बदमाश, पीडि़ता से घरेलू काम करवाता था। जब कहीं जाता था तो किशोरी को वह घर के बंद कर देता था। पीडि़ता जब इन सब बातों का विरोध करती थी, तो उसकी जमकर पिटाई करता था। रविवार को पीडि़ता किसी तरह से आरोपी के चंगुल से भागने में सफल हो गई। वह, टीटी नगर स्थित निर्माणाधीन इमारत में मजदूरी करने वाली मां के पास पहुंची और उन्हें घटनाक्रम बताया। बाद में वह मां के साथ थाने पहुंची। थाने पहुंचकर उसने केस दर्ज करवाया। पुलिस ने राजेश को गिरफ्तार कर लिया है। वह एक निजी ट्रैवल्स की कार चलाता है।

ट्रेंडिंग वीडियो