भोपालPublished: Nov 22, 2022 01:42:58 pm
Ashtha Awasthi
बदल रहा समाज, 70 की उम्र में तलाक की अर्जी...
भोपाल। किसी भी चीज को सहने की एक सीमा होती है। मैंने जिंदगी के 62 साल निकाल दिए, अब बस आजादी चाहिए। अपने रिटायरमेंट वाले दिन एक महिला ने आकर कुटुंब न्यायालय में यह फरियाद की। जहां एक ओर 60 के पार की उम्र में पति-पत्नी का साथ सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है वहीं दूसरी और एक 62 साल की महिला ने अपने पति से अलग होने का निर्णय लिया। दरअसल, हाल ही में कुटुंब न्यायालय में एक ऐसा केस आया जिसे सुनकर काउंसलर और वकील भी सोच में पड़ गए। अपने पति के गुस्सैल और चिड़चिड़े स्वभाव से तंग आ चुकी पत्नी ने अपनी नौकरी के साथ पति को भी छोडऩे का निर्णय लिया। शादी को 39 साल हो गए। दोनों के नाती-पोते भी हो गए। लेकिन पत्नी शुरू से ही अपने पति के स्वभाव के कारण परेशान रहती थी।