scriptहबीबगंज से बीना तक चलाई 5 हजार टन कोयले से भरी 59 वैगन की पिंक मालगाड़ी, इसमें लोको पायलट से गार्ड तक सभी महिलाएं | Women loco pilot operated special Pink freight train at Habibganj | Patrika News

हबीबगंज से बीना तक चलाई 5 हजार टन कोयले से भरी 59 वैगन की पिंक मालगाड़ी, इसमें लोको पायलट से गार्ड तक सभी महिलाएं

locationभोपालPublished: Mar 08, 2020 08:04:07 pm

भोपाल रेल मंडल की पहल, महिला रेल कर्मियों ने किया मालगाड़ी का सफल संचालन, डीआरएम ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, 5 हजार टन कोयले से भरी 59 वैगन की इस मालगाड़ी में लोको पायलट, सहायक लोको पायलट व गार्ड महिलाएं ही थीं।

Women loco pilot operated special Pink freight train at Habibganj

Women loco pilot operated special Pink freight train at Habibganj

भोपाल। भोपाल रेल मंडल में वैसे तो हर दिन महिला लोको पायलट द्वारा ट्रेन का संचालन किया जाता है लेकिन रविवार को दिन उनके लिए थोड़ा अलग रहा। दरअसल, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर भोपाल रेल मण्डल द्वारा महिला सशक्तीकरण की दिशा में पहल कर पिंक ट्रेन (मालगाड़ी) का संचालन किया गया। 5 हजार टन कोयले से भरी 59 वैगन की इस मालगाड़ी में लोको पायलट, सहायक लोको पायलट व गार्ड महिलाएं ही थीं। इस ट्रेन को सुबह 10 बजे हबीबगंज रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-3 से डीआरएम उदय बोरवणकर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

Women loco pilot operated special Pink freight train at Habibganj

लोको पायलट द्वारा इस मालगाड़ी को हबीबगंज से बीना स्टेशन तक ले जाया गया। इस मालगाड़ी में महिला लोको पायलट नूतन कुमारी, सहायक लोको पायलट नेहा श्रीवास्तव और गार्ड पूजा कुमारी थीं। नूतन ने बताया कि रेलवे के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं ने अपनी कार्यकुशलता से सफलतापूर्वक कर्तव्य का निर्वहन किया है। हमें मालगाड़ी के परिचालन की जिम्मेदारी दी गई है, हमारा दायित्व है कि हम इसे गंतव्य स्थान तक सभी सुरक्षा एवं संरक्षा नियमों का पालन करते हुए सफलतापूर्वक पहुचाएं। भोपाल रेल मंडल की इस पहल से रेल संचालन की पूरी कमान महिला कर्मियों के हाथ में होने से उन्होंने अपने को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।

 

Women loco pilot operated special Pink freight train at Habibganj

अभी महिला लोको पायलट के हाथों में सिर्फ मालगाड़ी की कमान

फिलहाल सिर्फ महिला लोको पायलट सिर्फ मालगाड़ी का ही संचालन कर रही हैं, डीआरएम का कहना है कि यही लोको पायलट प्रमोट होकर हाई स्पीड, मेल-एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनों का भी संचालन करेंगी। जानकारी के मुताबिक भोपाल रेल मंडल में करीब दो हजार से अधिक का रनिंग स्टाफ (लोको पायलट, सहायक लोको पायलट, गार्ड) है। मंडल के भोपाल, इटारसी, बीना और गुना स्थित रनिंग स्टाफ डिपो से करीब 170 गाडिय़ों का संचालन करते हैं।

Women loco pilot operated special Pink freight train at Habibganj

रेलवे स्टेशन : आरपीएफ की महिला जवानों ने निकाली अवेयरनेस वॉक

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर रविवार को हबीबगंज रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की महिला जवानों ने स्टेशन परिसर में अवेयरनेस रैली निकालकर महिला यात्रियों की सुरक्षा व उनके अधिकारों को लेकर जानकारी दी। इस रैली में भोपाल रेल मंडल के विभिन्न आरपीएफ पोस्ट पर पदस्थ महिला जवान शामिल हुईं। वहीं रात के वक्त डीआरएम उदय बोरवणकर ने हबीबगंज रेलवे स्टेशन पर भोपाल एक्सप्रेस में यात्रा कर रहीं महिला यात्रियों को फूल देकर सम्मानित किया।

Women loco pilot operated special Pink freight train at Habibganj
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो