scriptअसुरक्षित राजधानी! फिर सामने आई छेड़छाड़ की वारदात | women molestation case in bhopal | Patrika News

असुरक्षित राजधानी! फिर सामने आई छेड़छाड़ की वारदात

locationभोपालPublished: Aug 11, 2018 04:42:32 pm

असुरक्षित राजधानी! फिर सामने आई छेड़छाड़ की वारदात

भोपाल@नीलेंद्र पटेल की रिपोर्ट…

राजधानी में महिलाओं के साथ छेड़छाड़ का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। महिलाओं के खिलाफ अपराधों की संख्या दिन पर दिन बढ़ती ही जा रही है। ऐसा ही एक मामला शाहपुरा थाना क्षेत्र का भी सामने आया है। यहां देर रात दो लड़कों ने, लड़कियों की गाड़ी रोककर वारदात को अंजाम दिया।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात शाहपुर थाना क्षेत्र में जब पीड़िता अपनी बड़ी बहन के साथ गाड़ी पर सवार कैफे से लौट रहीं थी। कैफे से लौटते समय दो लड़कों ने उनका पीछा किया और शाहपुरा थाना क्षेत्र में उनकी गाड़ी रोकी। वारदात के दौरान मौका पाकर पीड़िता की बड़ी बहन ने पहले पुलिस को फिर अपने पति को फोन कर घटना की जानकार दी। मौके पर पहुंची ने दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

नशे में थे दोनों आरोपि
पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी घटना के समय नशे में थे। वे दोनों ईदगाह हिल्स के रहने वाले हैं। आरोपियों का नाम सिद्धारत और प्रवीण है।

इसके पहले एक न्यूज एंकर के साथ छेड़छाड़ की घटना सामने आई थी। घटना होशंगाबाद रोड़ की थी, जहां इन असामाजिक तत्वों ने युवती का हाथ पकड़कर छेड़छाड़ की। वहीं बीच रास्ता होने के चलते कई लोग इस रास्ते से इस दौरान चले गए, लेकिन किसी ने भी युवती की मदद तक नहीं की। बताया जाता है कि ये आवारा युवक काफी देर से युवती का पीछा कर रहे थे।

बीच रास्ते पर हो रही इस छेड़छाड़ की घटना के दौरान इस रास्ते से गुजर रहे विभिन्न लोगों में से किसी ने भी युवती की मदद नहीं की। जिसके चलते छेड़छाड़ करने वाला लगातार हावी होता गया।
जब कोई मदद के लिए आगे नहीं आया तो युवती ने खुद हिम्मत कर छेड़छाड करने वाले को पकड़कर उसकी की सरेआम पिटाई कर दी।
वहीं घटना के बाद एंकर युवती ने अपने साथ हुई घटना और महिला सुरक्षा को लेकर महिला हेल्पलाइन नंबर और CM को ट्वीट भी किया है।
भोपाल सचमुच बुरे दौर से गुजर रहा है, यहां महिला सुरक्षा को लेकर कोई सीरियस नहीं दिख रहा है। ऐसे में यदि पुलिस कोइ ठोस एक्शन नहीं लेती है तो समस्या बढ़ेगी ही।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो