scriptमहिला दिवस पर महिला कांग्रेस घेरेगी विधानसभा | Women's Congress will surround the assembly on Women's Day | Patrika News
भोपाल

महिला दिवस पर महिला कांग्रेस घेरेगी विधानसभा

महंगाई के खिलाफ हल्ला बोल
 

भोपालMar 06, 2021 / 07:29 pm

Arun Tiwari

kamalnath-.jpg
भोपाल : महंगाई को कांग्रेस ने बड़ा मुद्दा बना लिया है। डीजल-पेट्रोल और रसोई गैस के बढ़ते दामों ने गृहणियों के किचिन का बजट बिगाड़ दिया है। कांग्रेस ने इसी को मुद्दा बनाया है। प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने इसका जिम्मा महिला कांग्रेस को सौंपा है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस यानी आठ मार्च को महिला कांग्रेस सरकार के खिलाफ हल्ला बोलेगी। महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष मांडवी चौहान ने मीडिया से चर्चा में कहा कि सरकार से रसोई का बजट कम करने के लिए टैक्स घटाने की मांग को लेकर महिला सदस्य विधानसभा का घेराव करेंगी। महिलाएं पीसीसी से विधानसभा की ओर कूच करेंगी।

पीसीसी में होगा महिला सम्मेलन :
विधानसभा घेराव के पहले पीसीसी में महिला सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। इस सम्मेलन में प्रदेश भर से महिलाओं को बुलाया गया है। प्रदेश से करीब पांच हजार महिलाओं के इस आयोजन में शामिल होने का दावा किया जा रहा है। महिला कांग्रेस का कहना है कि इस आंदोलन में कोरोना प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा और शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन होगा। महिला सम्मेलन में कमलनाथ मुख्य अतिथि के रुप में शामिल होंगे। इस सम्मेलन में महिला अपराध से जुड़े मुुद्दे उठाए जाएंगे और इस मुद्दे पर आंदोलनों की रुपरेखा तय की जाएगी।

3 मार्च को विधानसभा घेराव हो चुका है स्थगित :
इससे पहले युवा कांग्रेस ने विधानसभा घेराव का ऐलान किया था। तीन मार्च को ये प्रस्तावित था। इस आंदोलन में कमलनाथ से लेकर सारे विधायक भी शामिल होने वाले थे। लेकिन कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए इसे स्थगित कर दिया गया था। अब महिला कांग्रेस ने विधानसभा घेराव का ऐलान किया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो