womens power: सम्मानित हुईं महिलाएं
कई समाज करेंगे कार्यक्रमों का आयोजन
भोपाल
Updated: March 07, 2022 01:04:34 am
भोपाल. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आठ मार्च को अनेक संगठनों की ओर से विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जा रहा है। सोमवार और मंगलवार को भी अनेक संगठनों की ओर से कार्यक्रम आयोजित कर विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा।
मप्र स्वर्णकार समाज कल्याण समिति की ओर से होटल मयूर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन महिलाओं द्वारा ही किया गया। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाली २१ महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर वंदना माहोर सोनी इंदौर प्रदेशाध्यक्ष महिला स्वर्णकार समाज, नीलम राधेश्याम सोनी आष्टा, गोल्डी सोनी आदि उपस्थित थी। नीलम राधेश्याम सोनी, सुनीता सोनी, डॉ स्मिता सोनी, डॉ अर्चना सोनी, सहित अनेक महिलाओं को सम्मानित किया गया।
नारी तू नारायणी सम्मान समारोह आज
सेवा भारती महानगर महिला मंडल की ओर से नारी तू नारायणी सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। सम्मान समारोह का आयोजन गुजराती समाज भवन में होगा। बाधाओं और समस्याओं से जूझकर अपने पैरों पर खड़ी होने वाली नारायणी बहनों को सम्मानित किया जाएगा। मुख्य वक्ता के रूप में मां आशापुरा दरबार की गीता माता उपस्थित रहेगी।
ब्राह्मण समाज का मातृशक्ति सम्मान कल
अखिल भारतीय ब्राम्हण समाज महिला मोर्चा स्वयं सिद्धा प्रदेश की 25 उत्कृष्ट महिलाओं का सम्मान करेगा। संयोजक पूर्वा त्रिवेदी ने बताया कि अखिल भारतीय ब्राम्हण समाज महिला मोर्चा उल्लेखनीय कार्य करने वाली नारीशक्ति का सम्मान किया जाएगा। सम्मान समारोह शाम 5 बजे (ऑडिटोरियम) राज्य पशुपालन प्रशिक्षण संस्थान में किया जा रहा है।

womens power: सम्मानित हुईं महिलाएं
पत्रिका डेली न्यूज़लेटर
अपने इनबॉक्स में दिन की सबसे महत्वपूर्ण समाचार / पोस्ट प्राप्त करें
अगली खबर
