scriptमहिला कांग्रेस में कार्यकारी अध्यक्ष व्यवस्था समाप्त | Working president system ended in Mahila Congress | Patrika News

महिला कांग्रेस में कार्यकारी अध्यक्ष व्यवस्था समाप्त

locationभोपालPublished: Dec 09, 2021 12:15:58 am

नाराज होकर इस्तीफा देने वाली नूरी खान को भी मिली जिम्मेदारी

महिला कांग्रेस में कार्यकारी अध्यक्ष व्यवस्था समाप्त

महिला कांग्रेस में कार्यकारी अध्यक्ष व्यवस्था समाप्त

भोपाल। महिला कांग्रेस में अब कार्यकारी अध्यक्ष की व्यवस्था समाप्त हो गई है। उनके स्थान पर वरिष्ठ उपाध्यक्षों की नियुक्त की गई है। पार्टी में उपेक्षा का आरोप लगातार इस्तीफा देने वाली नूरी खान को भी वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गय है। मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस की प्रभारी ओनिका मेहरोत्रा ने बुधवार को पीसीसी में मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि महिला कांग्रेस अब और ज्यादा सक्रिय होगी। नई टीम तैयार की जा रही है।
वरिष्ठ उपाध्यक्षों को जोन स्तर की जिम्मेदारी दी गई है। इन्हें मौजूदा टीम को और मजबूती प्रदान करने, बदलाव करने इत्यादि के लिए फ्री हैण्ड दिया गया है। साथ ही उन्होंने चार वरिष्ठ उपाध्यक्षों के नामों का एलान भी किया। इनमें जमना मरावी जबलपुर, कविता पाण्डेय रीवा, रश्मी पंवार ग्वालियर, नूरी खान उज्जैन की जिम्मेदारी दी गई है। ये अपने-अपने जोन को मजबूती प्रदान करने का काम करेंगे। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्ष डॉ. अर्चना जायसवाल भी मौजूद रहीं।
जब प्रदेश प्रभारी ओनिका से नूरी खान की नाराजगी से जुड़ा सवाल पूछा गया तो वे इसे टाल गईं, उन्होंने सिर्फ इतना ही कहा कि अब ऐसी कोई नाराजगी नहीं हैं। उन्होंने कहा कि सभी मिलकर काम करेंगे। लक्ष्य सिर्फ यही है कि प्रदेश में फिर से कांग्रेस की सरकार बने। महिला कांग्रेस लेागों के बीच जाकर सरकार की असलियत बताएगी। सड़कों पर उतरकर भाजपा सरकार की पोल खोली जाएगी। इसके लिए सच्चाई आपके द्वार कार्यक्रम शुरू किया गया है।
काम-काज की समीक्षा के साथ प्लान सौंपा
भोपाल पहुंची प्रदेश प्रभारी ओनिका मेहरोत्रा ने महिला कांग्रेस के काम-काज की समीक्षा की, साथ ही पार्टी को काम-काज का प्लान भी सौंपा। इस मौके पर आयोजित बैठक में महिला कॉंग्रेस के आगामी कार्यों की रूपरेखा तैयार की गई। महिला कांग्रेस ने आईटी सेल, लीगल सेल, सोशल मीडिया, एंजियो सेल, महिला उत्पीडऩ निवारण सेल का गठन किया गया है। यह सेल जनता के हक और हिफाजत की लड़ाई लड़ेगा। जयश्री पाटील एवं प्रतिभा विक्टर ने बताया 9 दिसंबर को भोपाल ग्रामीण बैरसिया में महिलाओं की एक जन जागरण की बैठक आयोजित की गई है। कार्यक्रम का संचालन प्रतिभा तोमर, करूणा शर्मा ने किया और आभार संतोष कंसाना ने माना।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो