scriptWorld Culture Festival at washington - art of living | आर्ट ऑफ लिविंग का विश्व संस्कृति महोत्सव वाशिंगटन में, करोड़ों लोग देखेंगे यह बड़ा आयोजन | Patrika News

आर्ट ऑफ लिविंग का विश्व संस्कृति महोत्सव वाशिंगटन में, करोड़ों लोग देखेंगे यह बड़ा आयोजन

locationभोपालPublished: Sep 25, 2023 07:40:08 pm

Submitted by:

Manish Gite

art of living- वाशिंगटन डीसी में दुनिया के 100 देशों के दिग्गज शामिल होंगे...। मध्यप्रदेश के भी हजारों लोग वर्चुअल जुड़ेंगे...।

aol.png
World Culture Festival at washington - ArtofLiving

art of living organises world cultural festival. पूरी दुनिया की निगाह वाशिंगटन पर टिक गई है। इस शहर में विश्व संस्कृति महोत्सव शुरू होने वाला है। आर्ट ऑफ लिविंग के इस भव्य आयोजन में 100 से अधिक देशों के 17 हजार कलाकार, कई राष्ट्रध्यक्ष, विचारक भी शामिल होंगे। आयोजन में साढ़े चार लाख से अधिक लोग एक साथ शामिल हो सकेंगे। इसके अलावा 100 देशों के करोड़ों लोग इस आयोजन को देख सकेंगे। मध्यप्रदेश के भी हजारों लोग वर्चुअल रूप से जुड़ेंगे। इसी आयोजन में श्री श्री रविशंकर दुनिया को खास संदेश देंगे।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.