scriptराजनीतिक हिस्सेदारी के लिए यादव कर रहे शक्ति प्रदर्शन | Yadavas performing power for political participation | Patrika News

राजनीतिक हिस्सेदारी के लिए यादव कर रहे शक्ति प्रदर्शन

locationभोपालPublished: May 20, 2018 06:08:17 pm

महाकुंभ में करेंगे जाति गणना की मांग… कई राज्यों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और समाज के लोग राजधानी पहुंचे

protest

राजनीतिक हिस्सेदारी के लिए यादव कर रहे शक्ति प्रदर्शन

भोपाल। अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा द्वारा टीटी नगर दशहरा मैदान पर रविवार को यादव महाकुंभ का आयोजन किया जाएगा। महाकुंभ सुबह 10 बजे भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना के साथ शुरु होगा। इसमें मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों से यादव समाज के लोग एकत्रित होंगे। शनिवार से ही बड़ी तादात में महासभा के कई राज्यों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और समाज के लोग राजधानी पहुंच चुके हैं।

महासभा के जिलाध्यक्ष रामस्वरूप यादव ने बताया कि समाज ने मांग उठाई है कि प्रदेश में जिसकी जितनी हिस्सेदारी, उसकी उतनी भागीदारी होनी चाहिए। महाकुंभ में वे राजधानी में यादव समाज के लिए भूमि आवंटन किए जाने की मांग भी उठाएंगे। मध्यप्रदेश में यादव समाज की करीब 80 लाख आबादी है।

संगठन ने कई बार सरकार से जाति गणना की मांग की, लेकिन सरकार ने उनकी जाति की गणना नहीं कराई। यादव समाज एक बार फिर सरकार से यादवों की जाति गणना की मांग भी उठाएगा। प्रदेशाध्यक्ष जगदीश यादव ने बताया कि महासभा सभी राजनीतिक दलों से समाज के लोगों के लिए सत्ता और संगठन में विभिन्न पदों पर भागीदारी बढाने की मांग करेगी।

साल के अंत में होने वाले मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में यादव समाज के लोगों को ज्यादा से ज्यादा टिकट मिले, इसके लिए भी सभी राजनीतिक दलों से मांग करेंगे। सम्मेलन में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान , पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव, पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर, राज्यमंत्री ललिता यादव सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल रहेंगे।

अमरनाथ यात्रियों के लिए सुरक्षा की मांग

अमरनाथ यात्रा के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त सुरक्षा की मांग ओम शिव शक्ति सेवा मंडल ने की है। इस संबंध में मंडल की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है, जिसमें कहा है कि यात्रा के दौरान अमरनाथ यात्रियों को अतिरिक्त सुरक्षा मुहैया कराई जाए। मंडल के सचिव रिंकू भटेजा ने बताया कुछ वर्षों से आतंकवादियों, अलगाववादियों, असामाजिक स्थानीय नागरिकों द्वारा अमरनाथ यात्रा को बाधित करने की कोशिश की जाती है। ऐसे में भक्तों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है, साथ ही मन में असुरक्षा की भावना भी रहती है। इसलिए हमने प्रधानमंत्री और अमरनाथ श्राइन बोर्ड से आग्रह किया है कि यात्रियों को पूर्ण सुरक्षा दी जाए, ताकि भक्त बेफिक्र होकर दर्शन कर सके।

कीर्ति स्तंभ, विद्यासागर उपवन का भूमिपूजन

आचार्य विद्यासागर महाराज के 50वें दीक्षा दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को कमला पार्क के पास कीर्ति स्तंभ और विद्यासागर उपवन का भूमिपूजन किया जाएगा। भूमिपूजन कार्यक्रम सुबह 7:30 बजे से शुरू होगा। कार्यक्रम में महापौर आलोक शर्मा, सांसद आलोक संजर, विधायक सुरेंद्रनाथ सिंह आदि उपस्थित रहेंगे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो