भोपालPublished: Oct 09, 2022 11:33:40 am
Subodh Tripathi
युवतियों को इस दिन व्रत करने से अच्छे वर की प्राप्ति होती है।
भोपाल. मध्यप्रदेश में आज का दिन सबसे अहम दिन है, आज सभी मंदिरों और घरों में शरद पूर्णिमा महोत्सव मनाया जाएगा, कहा जाता है कि इस दिन चंद्रमा की किरणें अमृत से भरी होती है, यही कारण है कि लोग इस दिन रात को चंद्रमा की पूजा अर्चना कर खीर का भोग लगाते हैं, जिससे चंद्रमा की किरणें खीर में पडऩे से वह भी अमृत हो जाती है, इस दिन लक्ष्मी पूजन और व्रत का भी विशेष महत्व है, युवतियों को इस दिन व्रत करने से अच्छे वर की प्राप्ति होती है।