scriptयह कैसा प्यार-लड़की राजी हुई तो बदल दिया फैंसला | young girl rape in name of marriage | Patrika News

यह कैसा प्यार-लड़की राजी हुई तो बदल दिया फैंसला

locationभोपालPublished: Oct 08, 2021 08:17:52 pm

Submitted by:

Subodh Tripathi

अकेला रहता था, और उसने पड़ोस में रहने वाली लड़की से दोस्ती का हाथ बढ़ाया.

rape_student.jpg
भोपाल. शहर में एक लड़की के साथ प्यार में धोखधड़ी का मामला सामने आया है, एक युवक ने पड़ोस में रहने वाली लड़की के साथ प्यार किया, उसे शादी के लिए मनाया, लेकिन जैसे ही लड़की राजी हुई तो युवक ने दुष्कर्म करने के बाद अपना फैंसला बदल दिया, इस मामले में पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा है।

जानकारी के अनुसार अशोका गार्डन क्षेत्र में एक युवक ने पड़ोस में रहने वाली लड़की को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया है। दरअसल इस युवक ने अपनी पत्नी को तलाक दे दिया था, इसके बाद वह अकेला रहता था, और उसने पड़ोस में रहने वाली लड़की से दोस्ती का हाथ बढ़ाया, दोस्ती कुछ ही दिनों में प्यार में तब्दिल हो गई, इसके बाद इस युवक ने लड़की को शादी करने का झांसा दिया और उसके साथ दुष्कर्म करने लगा। लेकिन बाद में शादी की बात करने पर टाल देता था, लेकिन जब लड़की ने शादी को लेकर दबाव बनाना शुरू किया, तो इस युवक ने साफ इंकार कर दिया। लड़की की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पिता की सीख बेटे को नहीं आई रास – उठाया बड़ा कदम

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अशोका गार्डन सेमरा निवासी लड़की के मकान के पास ही मैकेनिक का काम करने वाला युवक राजू कुशवाह रहता है। जो अपनी पत्नी को काफी समय पहले तलाक दे चुका है, इसके बाद पड़ोस में रहने वाली युवती से पहले दोस्ती हुई फिर दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग चलने लगा, इसी बीच शादी का झांसा देकर युवक ने लड़की के साथ गंदा काम किया, वह पिछले एक साल से लड़की के साथ दुष्कर्म कर रहा था। लेकिन जब युवती ने शादी के लिए कहा तो उसने इंकार कर दिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो