scriptक्राइम की 2 बड़ी घटनाएं – सिरफिरे ने महिला पर चाकू से किया हमला, दूसरे में मिली लाश | young man attacked woman with knife | Patrika News

क्राइम की 2 बड़ी घटनाएं – सिरफिरे ने महिला पर चाकू से किया हमला, दूसरे में मिली लाश

locationभोपालPublished: Dec 10, 2019 01:36:48 pm

Submitted by:

KRISHNAKANT SHUKLA

महिला के गले पर सरेराह चाकू से हमला

young_man_attacked_woman.png

क्राइम की 2 बड़ी घटनाएं – सिरफिरे ने महिला पर चाकू से किया हमला, दूसरे में मिली लाश

भोपाल/ टीटीनगर थाना क्षेत्र में आज दो बड़ी क्राइम की घटना सामने आई। सुबह की घटना में पुलिस को एक अज्ञात शव मिला। दूसरी घटना टीटी नगर थाना क्षेत्र के राहुल नगर की है। जहां एक युवक ने सरेराह महिला के गले पर चाकू से हमला कर दिया। आसपास के लोगों ने युवक को पास के अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना की सूचना पुलिस को लगते मौके पर पहुंची मामले की तहकीकात करने में जुटी है। मिली जानकारी के अनुसार दिनेश अहिरवार नाम के सिरफिरे ने महिला पर चाकू से हमला किया है। पुलिस आरोपी की तलाश करने में जुटी है।

 

गले मे मारा चाकू, पहले से थी रंजिश

मिली जानकारी के मुताबिक महिला और युवक का पहले रंजिश की सूचना है। बताया जा रहा है कि पुराने विवाद को लेकर युवक ने महिला पर सरेराह मौका मिलते ही चाकू से हमला कर दिया। पुलिस टीम मौके पर मौजूद है। जानकारी मिलते ही भाजपा पूर्व विधायक उमा शंकर घटना स्थल पर पहुंचे हैं। घटना को लेकर अभी स्पष्टतौर पर कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिली। पुलिस के अनुसार महिला से पुछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी।

 

जली हुई अज्ञात शव मिलने से हड़कंप

पंचशील नगर के सरदार पटेल स्कूल के स्टोर रूप में सुबह ही जली हुई अज्ञात शव की खबर के बाद क्षेत्र पुलिस आला अधिकारी जांच में जुटे थे कि इधर राहुल नगर में ही एक दूसरी घटना घटित हो गई। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। जली हुई लाश के मामले में पीएम रिपोर्ट आने के बाद मामले का खुलासा होगा। हालांकि प्रारंभिक जांच में पुलिस ने जंजीर से बांधकर युवक की हत्या के बाद जालने की पुष्टी की है। मृतक युवक की पहचान आशंका के तौर पर की जा रही है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो