scriptमॉडल और एक्टर का वीडियो हुआ वायरल, मार-मारकर किया अधमरा, देखें VIDEO | youth brutally beaten by model and film actor video viral | Patrika News

मॉडल और एक्टर का वीडियो हुआ वायरल, मार-मारकर किया अधमरा, देखें VIDEO

locationभोपालPublished: Jul 31, 2020 05:06:21 pm

Submitted by:

Manish Gite

पिछले सप्ताह लॉकडाउन में देर रात तक नाइट पार्टी कर रहे एक्टर-माडल का वीडियो वायरल…।

modal2.jpg

 

भोपाल। राजधानी में लॉकडाउन के दौरान देर रात को जन्म दिन पर शराब पार्टी मना रहे कई युवक-युवतियों को क्राइम ब्रांच ने पकड़ा था। यह पार्टी मॉडल और एक्टर ( model and film actor ) नावेद खान ने अपने जन्म दिन पर आयोजित की थी। कई मामलों में आरोपी नावेद खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में हुक्का लाउंड के भीतर कर्मचारी की बेरहमी से पिटाई की जा रही है। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो नावेद का का है। हालांकि यह वीडियो दिसंबर 2019 का बताया जा रहा है। पत्रिका इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

 

देखें video

https://dai.ly/x7vbkf8

//www.dailymotion.com/embed/video/x7vbkf8?autoplay=1?feature=oembed
modal1.jpg

 


हाल ही में गिरफ्तार हुआ था नावेद :-:

शाहपुरा में राजीव गांधी कॉलेज के पास ट्राइलॉजी शापिंग सेंटर के हुक्का लाउंड पर पिछले सप्ताह छापा मारा गया था। यहां रात 12.30 बजे शराब पार्टी मनाई जा रही थी। यह पार्टी माडल और एक्टर नावेद खान ने अपने जन्म दिन मनाने के लिए बुलाई थी। जिस हुक्का लांज में यह पार्टी चल रही थी वो शापिंग सेंटर कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंत्री मुकेश नायक का हैं।


कर्फ्यू के दौरान कांग्रेस नेता के मॉल में लेट नाइट पार्टी, नशे में झूमते मिले तीन दर्जन युवक-युवतियां

 

अपने आप को मॉल बताता है नावेद :-:

एसएसपी क्राइम ब्रांच के मुताबिक बीएचईएल क्षेत्र की निजामुद्दीन कालोनी निवासी नावेद खान पिता निसार खान ने यह पार्टी दी थी। उसके मुताबिक वो मॉडल है और कई ब्रांड के लिए मॉडलिंग करता है। उसने पार्टी के लिए मनोज रामचंदानी और उनके साथी जितेंद्र मनदानी से बुकिंग की थी। टीम ने मौके पर पहुंचकर 14 हुक्का, कई विदेशी शराब की बोतलें, 7 केक, 5 चार पहिया वाहन, समेत अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किया है।


धारदार हथियार से काटा केक :-:

एएसपी के मुताबिक नावेद इससे पहले एमपी नगर और पिपलानी थाने में भी बंद हो चुका है। वो केक चाकू से नहीं बल्कि गुप्ती से काटता था। उसने पार्टी के लिए एक नहीं अलग-अलग तरह के 7 केक बनवाए थे। जिसे वो बारी-बारी से गुप्ती से काटता रहा।

 

देखें VIDEO

https://youtu.be/ObtlL47NWdE

https://youtu.be/ObtlL47NWdE

ट्रेंडिंग वीडियो