बैठक के दौरान युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने कहा कि पूरी भाजपा और संघ का कुनबा गांधी परिवार से डरता है इसलिए उनके खिलाफ लगातार दुष्प्रचार कर छवि बिगाड़ रहा है। प्रदेश के युवाओं में बेरोजगारी चरम पर है उसके बाद भी मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार व्यापम 1,2,3,4 नाम के लगातार घोटाले कर रही है जिससे छात्र अवसाद में जा रहे हैं हम ऐसे सभी छात्रों के साथ हैं और सरकार की ईंट से ईंट बजाने का काम करेंगे।
युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अल्लावरु ने कहा कि 2018 में कांग्रेस ने इस भ्रष्ट भाजपा सरकार को बाहर का रास्ता दिखाया था लेकिन शिवराज सिंह और भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने पैसों के दम पर विधायक खरीदकर अपनी सरकार पुन: बना ली और विधायक खरीदी का पैसा छात्रों से प्रतियोगी परीक्षाओं के फॉर्म भरवाकर, पेपर लीक करवाकर कमा रहे हैं जिसे रोकने की नैतिक जिम्मेदारी हमारी है।
इस दौरान प्रदेश प्रभारी शेषनारायण ओझा, इशिता सेढा, विक्रांत भूरिया मीडिया विभागाध्यक्ष विवेक त्रिपाठी, अभिषेक परमार, भोपाल जिलाध्यक्ष नरेंद्र यादव, रोहित राजौरिया, राहुल मंडलोई, आकाश चौहान समेत सभी जिलों के जिलाध्यक्ष और प्रदेश पदाधिकारी मौजूद रहे।

एक बूथ, पांच यूथ कार्यक्रम की समीक्षा
बैठक के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ने'एक बूथ पाँच यूथ' कार्यक्रम की समीक्षा भी की। साथ ही कार्यक्रम में तेजी लाने के निर्देश सभी पदाधिकारियों को दिए। श्रीनिवास ने कहा कि हर बूथ में यूथ कांग्रेस की पकड़ से भाजपा अपने आप खत्म हो जाएगी इसलिए आप लोग इस काम को पूरी जिम्मेदारी से करिए हमे 2023 में एकबार भी इस निकम्मी सरकार को उखाड़ फेकना है।

कमलनाथ बोले, युवा कांग्रेस से ही पार्टी मजबूत
प्रदेश युवा कांग्रेस प्रदेश पदाधिकारियों, जिला एवं विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्षों की बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि जहां युवा कांग्रेस मजबूत है, वहां कांग्रेस भी मजबूत है। वर्ष 2023 का चुनाव युवाओं के भविष्य का चुनाव है, अब युवा कांग्रेस को स्थानीय स्तर पर लड़ाई लड़ते हुए संगठन का विस्तार करना है। संगठन को और आक्रामक होने की जरूरत है।