scriptगला रेतकर युवक की हत्या, खून से लथपथ मिला शव | Youth killed by slitting throat | Patrika News

गला रेतकर युवक की हत्या, खून से लथपथ मिला शव

locationभोपालPublished: Jan 09, 2022 01:26:32 pm

Submitted by:

Pushpam Kumar

मृतक की नहीं हो सकी पहचान, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की

गला रेतकर युवक की हत्या, खून से लथपथ मिला शव

गला रेतकर युवक की हत्या, खून से लथपथ मिला शव

भोपाल. साक्षी ढाबे से केरवा डैम को जाने वाले मार्ग पर स्थित विस्परिंग पाम कॉलोनी के सामने शनिवार सुबह सनसनी फैल गई। वहां पर बनी पुलिया के किनारे लोगों ने युवक का खून से लथपथ शव पड़ा देखा।
पुलिस ने प्रारंभिक जांच में पाया गया है कि किसी ने बेरहमी से गला रेतकर उसकी हत्या की है। शव की तलाशी में पुलिस को ऐसा कुछ भी नहीं मिला, जिससे मृतक की पहचान हो सके। पुलिस हत्या का मुकदमा दर्ज कर अंधे कत्ल के इस मामले में सुराग जुटा रही है। युवक की पेंट के जेब से 50 रुपए और मास्क मिला। शव के आसपास के क्षेत्र की भी खोजबीन की गई, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं मिला, जिससे मृतक की शिनाख्त हो सके।
रातीबड़ थाना प्रभारी सुदेश तिवारी ने बताया कि युवक की उम्र लगभग 40 वर्ष है। गोरे रंग के युवक के सिर के बाल छोटे हैं। वह लाल रंग की चेक की शर्ट और खाकी रंग की पेंट पहने था। पुलिस ने शहर के सभी थानों के अलावा आसपास के जिलों में भी मृतक का फोटो और हुलिए की जानकारी भेज दी है।
खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगाई, मौत
भोपाल. भेल के खाली खंडहर के पास दुपहिया वाहन पर बैठे युवक ने खुद पर पेट्रोल छिड़कर आग लगा ली थी। आग लगने से वाहन भी जलकर खाक हो गया था। जबकि युवक ने शुक्रवार को इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृत्यु पूर्व बयान में उसने कहा था कि उसने अपनी मर्जी से आत्मदाह किया है। वह खुद से परेशान हो गया है। पुलिस ने फिलहाल मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। गोविंदपुरा पुलिस के मुताबिक सत्यांश सिंह पिता अश्वनी सिंह (21) साकेत नगर में रहता था। उसके पिता अश्वनी सिंह भेल में ठेकेदार हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनके दो बेटो में छोटा बेटा विपिन सिंह और बड़ा बेटा सत्यांश सिंह था। सत्यांश का मानसिक संतुलन बिगड़ गया था। उसका मनौचिकित्सकों के पास इलाज चल रहा था, लेकिन उसे आराम नहीं मिल रहा था। चार जनवरी को सत्यांश घर से गाड़ी लेकर निकला था। बरखेड़ा पठानी के पास खंडहर आवास के पास पहुंचकर उसने गाड़ी पर बैठकर खुद को आग ली। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां शुक्रवार देर शाम उसकी मौत हो गई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो