11 गर्भवती महिलाएं डेंजर जोन में सोमवार को आई रिपोर्ट में राजधानी में किसी गर्भवती महिला में जीका के लक्षण नहीं पाए गए, लेकिन विदिशा में 11 महिलाएं इस वायरस की गिरफ्त में मिलीं। बड़ी बात यह है कि यह सभी महिलाओं को तीन माह का गर्भ है। विशेषज्ञों के मुताबिक अगर तीन माह के गर्भ के दौरान महिला जीका से ग्रसित होती है तो यह गर्भस्थ शिशु के लिए नुकसानदायक हो सकता है।
प्रदेश में अब तक 89 पॉजिटिव मरीज मिले विभाग के संयुक्त संचालक डॉ. अजय बरोनिया ने बताया कि प्रदेश में अब तक 89 जीका पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इन मरीजों के ट्रीटमेंट की निगरानी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अफ सरों की टीम कर रही है। उन्होंने बताया कि जीका , एडीज मच्छर के काटने से होता है। इसके संक्रमण से बचने के लिए घर में पानी को 7 दिन से ज्यादा स्टोर न करें।
सर्वेक्षण से अब कुछ नहीं होगा विभाग जीका की रोकथाम के लिए एडीज मच्छरों और उनके लार्वा को मारने के लिए सर्वे कर रहा है, लेकिन शहर में इतने मरीजों के बाद इस सर्वे से कोई फायदा नहीं होगा। दरअसल जीका गाइडलाइन के मुताबिक एक मरीज मिलने पर उसके तीन किमी रेडियस में संघन जांच की जानी चाहिए। शहर में अब तक 45 मरीज मिल चुके हैं, ऐसे में प्रभावी सर्वे कैसे हो सकता है।
कहां कितने पॉजिटिव मरीज भोपाल – 15 सीहोर – 20
विदिशा – 31 सागर – 1
रायसेन -3 नरसिंहपुर – 1
विदिशा – 31 सागर – 1
रायसेन -3 नरसिंहपुर – 1