scriptओडिशा में हादसे भरे रहे बीते 24 घंटे,दो सड़क दुर्घटनाओं में दस की मौत व 55 घायल | 10 peoples died in two road accident in odisha | Patrika News

ओडिशा में हादसे भरे रहे बीते 24 घंटे,दो सड़क दुर्घटनाओं में दस की मौत व 55 घायल

locationभुवनेश्वरPublished: Jan 22, 2019 03:31:31 pm

Submitted by:

Prateek

दोनों ही हादसे बेहद दर्दनाक थे…
 

accident

accident

(भुवनेश्वर): राज्य में हुई दो मार्ग दुर्घटनाओं में दस लोगों की मौत हो गई। करीब 55 लोग घायल हो गए हैं। कंधमाल में आठ लोगों की मौत हो गई और 25 लोग जख्मी हो गए हैं। मंगलवार को सबेरे सवारियों से भरा मिनी ट्रक खड्डे में जा गिरा।

 

मरने वालों की शिनाख्त अब तक न हो सकी। अस्पताली सूत्र बताते हैं कि गंभीर रूप से घायलों की स्थिति में बहुत अधिक सुधार नहीं दिख रहा है। यह ट्रक गदापुर से ब्राह्मणी गांव पहुंचा ही था कि ड्राइवर ने संतुलन खो दिया। मिनी ट्रक खड्डे में जा गिरा। पोइगुडा घाट रोड पर हुई इस दुर्घटना में मौके पर ही आठ लोगों की मौत हो गई। खबर लगते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पहुंच कर घायलों और शवों को बाहर निकाला। पुलिस द्वारा घायलों को ब्राह्मणी गांव अस्पताल में भरती कराया गया।

 

इसी प्रकार एक अन्य घटना में कटक जिला के चौद्वार के पास एक बस पलटने से दो लोगों की मौत हो गई और 30 लोग घायल हो गए। यह घटना सोमवार देर रात की है। बस कटक से अनुगुल जा रही थी। पुलिस और फायर ब्रिगेड के जवानों ने लोगों को बचाया और शवों को बाहर निकाला।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो