भुवनेश्वर

ओडिशा में हादसे भरे रहे बीते 24 घंटे,दो सड़क दुर्घटनाओं में दस की मौत व 55 घायल

दोनों ही हादसे बेहद दर्दनाक थे…
 

भुवनेश्वरJan 22, 2019 / 03:31 pm

Prateek

accident

(भुवनेश्वर): राज्य में हुई दो मार्ग दुर्घटनाओं में दस लोगों की मौत हो गई। करीब 55 लोग घायल हो गए हैं। कंधमाल में आठ लोगों की मौत हो गई और 25 लोग जख्मी हो गए हैं। मंगलवार को सबेरे सवारियों से भरा मिनी ट्रक खड्डे में जा गिरा।

 

मरने वालों की शिनाख्त अब तक न हो सकी। अस्पताली सूत्र बताते हैं कि गंभीर रूप से घायलों की स्थिति में बहुत अधिक सुधार नहीं दिख रहा है। यह ट्रक गदापुर से ब्राह्मणी गांव पहुंचा ही था कि ड्राइवर ने संतुलन खो दिया। मिनी ट्रक खड्डे में जा गिरा। पोइगुडा घाट रोड पर हुई इस दुर्घटना में मौके पर ही आठ लोगों की मौत हो गई। खबर लगते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पहुंच कर घायलों और शवों को बाहर निकाला। पुलिस द्वारा घायलों को ब्राह्मणी गांव अस्पताल में भरती कराया गया।

 

इसी प्रकार एक अन्य घटना में कटक जिला के चौद्वार के पास एक बस पलटने से दो लोगों की मौत हो गई और 30 लोग घायल हो गए। यह घटना सोमवार देर रात की है। बस कटक से अनुगुल जा रही थी। पुलिस और फायर ब्रिगेड के जवानों ने लोगों को बचाया और शवों को बाहर निकाला।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.