scriptओडिशा को गमगीन कर गए बीते 24 घंटे,अलग-अलग इलाकों से पांच लोगों की मौत की ख़बर | 5 people died in diffrent reagons of odisha | Patrika News

ओडिशा को गमगीन कर गए बीते 24 घंटे,अलग-अलग इलाकों से पांच लोगों की मौत की ख़बर

locationभुवनेश्वरPublished: Sep 29, 2018 07:09:57 pm

Submitted by:

Prateek

प्रदेश के लिए बीते 24 घंटे दर्दभरे रहे…

file photo

file photo

(भुवनेश्वर): प्रदेश के लिए बीते 24 घंटे दर्दभरे रहे। प्रदेश के अलग-अलग इलाकों से तीन हादसे सामने आए जो पांच लोगों की जान लील गए। कटक में दो चचेरे भाईयों की बम की चपेट में आ गए। वहीं गजपति जिले में दो युवतियों के शव कुएं में उतराते मिले और अनुगुल जिले में भालू के हमले से एक युवक की मौत हो गई।

 

दो भाइयों की मौत

कटक बांकी थाना क्षेत्र के घडोबारा गांव में शुक्रवार देर रात बम विस्फोट से दो चचेरे भाइयों की मौत हो गयी जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। विस्फोट इतनी तेज आवाज में था कि मकान की छत ढह गयी। मरने वालों में पवित्र नायक (32), मानस नायक (27) हैं। गंभीर रूप से घायल परमानंद को कटक के एससीबी मेडिकल कालेज में भरती कराया गया। उसकी हालत अभी भी गंभीर बतायी जाती है। जानकारी के अनुसार 10-12 युवक घर में ताश खेल रहे थे। उसी दौरान कुछ अज्ञात लोगों ने आकर मकान में बम फेंका जिसकी आवाज इतनी तेज थी घर ध्वस्त हो गया। अराजक तत्वों के आते ही कई युवक तो निकल भागे पर तीन लोग रह गये। मौके और फायर सर्विस वालों ने मलबा हटाया तथा शव बाहर निकाले। पुलिस के अनुसार कुछ बम बरामद किए गए हैं। फोरेंसिक टीम उनकी जांच करेगी। समझा जाता है कि आपसी दुश्मनी में यह घटना हुई।

 

दो युवतियों के कुएं में शव मिले

गजपति जिले में दो युवतियों के शव कुएं में उतराते मिले। उदयगिरि थाना क्षेत्र के छेलीगढ़ गांव की इस घटना को लेकर सनसनी फैली है। मरने वाली युवतियों के नाम किरन अचारी (22) और स्वपना अचारी है। दोनों के पिता प्रमोद अचारी ने शवों की शिनाख्त की। यह घटना कल रात की है। पुलिस और फायर ब्रिगेड ने शवों को बाहर निकाला। अभी तक यह पता नहीं चल पाया कि यह मर्डर केस है या आत्महत्या का। इनके पिता ने युवतियों की मौत के पीछे कुछ रिश्तेदारों का हाथ बताया। शवो को पोस्टमार्टम भिजवाकर पुलिस घटना की जांच कर रही है।


भालू के हमले से एक की मौत, एक घायल

अनुगुल जिले के माधापुर वनक्षेत्र में जंगली भालू के हमले से एक व्यक्ति की मौत हो गयी तथा दूसरा घायल हो गया। मरने वाला कियकटा थाना क्षेत्र के भुईपाड़ा गांव का गिरिश मेहर था। बताया जाता है कि गिरिश अपने तीन साथियों के साथ जंगल गया था। अचानक एक भालू ने हमला कर दिया। सुदामा और प्रकाश ने किसी तरह जान बचा ली जबकि गिरीश की मौत हो गयी। वन क्षेत्र अधिकारी संतोषकुमार ने गिरीश के परिजनों को 40 हजार रुपया वन विभाग की ओर से मुआवजा दिया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो