scriptओडिशा मिशन 120+ भूले बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, कांग्रेस-बीजद को कहा एक सिक्के के दो पहलू | amit shah says BJD-CONGRESS is two phase of one coin | Patrika News
भुवनेश्वर

ओडिशा मिशन 120+ भूले बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, कांग्रेस-बीजद को कहा एक सिक्के के दो पहलू

अमित शाह ने महागठबंधन को ढकोलसा बताया है…
 

भुवनेश्वरJan 29, 2019 / 07:19 pm

Prateek

AMIT SHAH

AMIT SHAH

(कटक): ओडिशा में राहुल गांधी की रैली के बाद सभा संबोधित करने आए बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह बहुत ज्यादा आक्रामक नही दिखे। वह मिशन 120+ का जिक्र करना शायद भूल गए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और बीजेडी एक सिक्के के दो पहलू हैं। दोनों ही पार्टियों की सरकार रही है, पर ओडिशा के विकास के लिए कुछ खास नहीं कर सके। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी नया ओडिशा बनाना चाहते हैं। उन्होंने जनता का आह्वान किया कि अबकी बार ओडिया बोलने वाला मुख्यमंत्री ओडिशा को दीजिए। शाह ने गठबंधन को ढकोसला बताया। शाह यहां कुलिया सालेपुर में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।


एक बार सरकार बनाने का अवसर मांगा

उन्होंने कहा कि ओडिशा की जनता ने बीजेडी और कांग्रेस दोनों पर ही भरोसा करके दोनों को सरकार बनाने का अवसर दिया, पर दोनों ही पार्टियां ओडिशा के विकास को लेकर फेल रहीं। उन्होंने राज्य सरकार पर आरोप लगाया कि जो सरकार महाप्रभु जगन्नाथ का खजाना नहीं बचा सकी, वह आपका कल्याण क्या करेंगे। उन्होंने चिटफंड व माइंस घोटालों के लिए भी राज्य सरकार को घेरा।

 

आयुष्मान योजना को लागू नहीं करने पर जताया अफसोस

उन्होंने ओडिशावासियों से कहा कि वे बीजेपी को आगामी विधानसभा चुनाव में जिताकर सिर्फ पांच साल काम करने का अवसर दें। बीजेपी ओडिशा को देश का नंबर वन राज्य बनाना चाहती है। यदि उनकी पार्टी सत्ता में आई तो वह यह कर दिखाएगी। शाह ने कहा कि यह दुर्भाग्य की बात है कि ओडिशा सरकार ने आयुष्मान भारत योजना को नकार दिया है। सरकार इस योजना से भयभीत है। यदि इसे लागू करती है तो मोदी जी ओडिशा राज्य के हीरो हो जाएंगे। अफसोस तो यह है कि ओडिशा के गरीब लोग केंद्र की योजनाओं का लाभ सिर्फ इसलिए नहीं उठा पा रहे हैं, क्यों कि राज्य सरकार उन्हें इन योजनाओं से वंचित कर रही है।

Home / Bhubaneswar / ओडिशा मिशन 120+ भूले बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, कांग्रेस-बीजद को कहा एक सिक्के के दो पहलू

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो