
anil kumble
(भुवनेश्वर): भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान अनिल कुंबले ने पुरी में महाप्रभु जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा के दर्शन किए। कुंबले हॉकी विश्वकप मैच देखने आए थे। कुंबले को देखने के लिए क्रिकेट प्रेमियों की भीड़ लग गई। कुंबले के साथ उनकी पत्नी चेतना रामतीर्थ भी थीं। पुरी पहुंचे कुंबले की पुत्री का आज जन्मदिन भी है।
कुंबले का कहना है कि वह और उनका परिवार पहली बार पुरी आया है। उन्होंने कहा कि बेटी को आशीर्वाद के साथ ही हॉकी में एक बार फिर भारत को विश्व चैंपियन बनते देखने की उन्होंने महाप्रभु से प्रार्थना की। इससे पूर्व भारत 1975 में चैंपियन हुआ था। लंबा अंतराल है। कुंबले और उनकी पत्नी तड़के ही पुरी स्थित श्रीमंदिर पहुंच गए थे। उनकी सुरक्षा का भारी बंदोबस्त राज्य सरकार की ओर से किया गया था। वह मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के अतिथि थे। श्रीमंदिर प्रशासन और क्रिकेट प्रेमियों की भीड़ ने उनका स्वागत किया। उनके लिए कोई विशेष इंतजाम नहीं किया गया था। दर्शन के बाद वह भुवनेश्वर लौट आए। कुंबले ने बीती शाम पटनायक के साथ फ्रांस व अर्जेंटीना का मैच देखा था।
Published on:
07 Dec 2018 05:28 pm
बड़ी खबरें
View Allभुवनेश्वर
ओडिशा
ट्रेंडिंग
