scriptहरकत में आया बीजू जनता दल, पार्टी की चुनाव घोषणा पत्र समिति गठित | BJD constituted Election manifesto committee | Patrika News

हरकत में आया बीजू जनता दल, पार्टी की चुनाव घोषणा पत्र समिति गठित

locationभुवनेश्वरPublished: Mar 14, 2019 05:02:15 pm

Submitted by:

Prateek

इसमें पूर्व नेताओं व स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को भी स्थान दिया गया है…

BIJU JANATA DAL

BIJU JANATA DAL

(भुवनेश्वर): बीजू जनता दल अध्यक्ष मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने चुनाव घोषणा पत्र समिति घोषित कर दी है। समिति राज्य और राष्ट्रीय मुद्दों पर अपना नजरिया पार्टी लाइन पर रखते हुए चुनाव घोषणा पत्र को अंतिम रूप देगी। यह समिति 37 सदस्यीय है। वेदप्रकाश अग्रवाल को बीजेडी चुनाव घोषणा समिति का चेयरमैन बनाया गया है।

 

अग्रवाल के अलावा प्रसन्न आचार्य, सौम्यरंजन पटनायक, मंगल किसान, पद्मानव बेहरा व कस्तूरी महापात्र को को-चेयरपर्सन बनाया गया है। एयू सिंह देव, भर्तर्हरि महताब, अच्युत सामंत, अतनू सव्यसाची, संजयदास वर्मा, अरुण कुमार साहू, सुदाम मरांडी, रमेश चंद्र माझी, सुभाष सिंह, मिनाती बेहरा को भी चुनाव घोषणापत्र समिति में सदस्य के रूप में नामित किया गया है।


लोपमुद्रा बक्सी पात्रा, नवकृष्ण दास, दिलीप तिर्की, रवी नारायन नंदा, नलिनीकांत प्रधान, असीम अमिताव, मुन्ना खान, अनंतनारायण जेना, सस्मिता पात्रा, स्निग्धा मिश्रा, तेजेश्वर परीडा, चिन्मय साहू, अम्बरीश पात्रा, सुजाता मिश्रा को समिति में रखा गया है। इसमें पूर्व नेताओं व स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को भी स्थान दिया गया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो