scriptनवीन के खिलाफ लड़ने को तैयार सागरिया बसपा में शामिल | congress MLA Sagaria join BSP | Patrika News

नवीन के खिलाफ लड़ने को तैयार सागरिया बसपा में शामिल

locationभुवनेश्वरPublished: Feb 03, 2019 07:21:32 pm

Submitted by:

Prateek

सागरिया 2014 में कोरापुट विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस की टिकट पर चुनाव जीते थे…

sagariya

sagariya

(पत्रिका ब्यूरो,भुवनेश्वर): कांग्रेस छोड़कर गए विधायक कृष्णचंद्र सागरिया ने बहुजन समाज पार्टी का दामन थाम लिया है। उन्होंने ऐलान किया है कि वह नवीन पटनायक के मुकाबले चुनाव लड़ने को तैयार हैं। पूरे राज्य में नवीन बाबू कहीं से भी लड़े वह भी वहीं से लड़ेंगे। सागरिया ने 6 नवंबर 2018 को कांग्रेस छोड़ी थी।

 

सागरिया 2014 में कोरापुट विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस की टिकट पर चुनाव जीते थे। पर कुंडली गैंगरेप और बाद में पीड़िता द्वारा आत्महत्या करने के मामले उसे न्याय न दिला पाने को लेकर उन्होंने कांग्रेस पार्टी छोड़ दी थी। उनका कहना था कि कुंडली गैंगरेप में पीड़िता को न्याय दिलाना उनकी नैतिक जिम्मेदारी। उनका कहना है कि अगर बसपा अध्यक्ष मायावती अनुमति देंगी, तो नवीन पटनायक के खिलाफ चुनाव लड़ने को तैयार हैं।


उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष को विधायकी से भी त्यागपत्र सौंप दिया था। बसपा के ओडिशा प्रभारी धर्मवीर सिंह ने कहा कि पार्टी सभी 147 विधानसभा सीटों व 21लोकसभा सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो