scriptओडिशा में 39 हुईं कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या | coronavirus positive cases reached 39 in odisha | Patrika News

ओडिशा में 39 हुईं कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या

locationभुवनेश्वरPublished: Apr 05, 2020 10:49:32 pm

Submitted by:

Prateek

ओडिशा के कटक सिटी में केसरपुर क्षेत्र में शट डाउन के दौरान स्थानीय लोगों ने पुलिस पर पथराव किया…

ओडिशा में 39 हुईं कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या

ओडिशा में 39 हुईं कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या

(भुवनेश्वर): कोरोना पर विजय और उसे भगाने के लिए सकरात्मक उर्जा प्राप्त करने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर लोगों ने घरों में दीये जलाए ही थे कि राज्य सरकार के स्वास्थ विभाग का ट्वीट आया कि भुवनेश्वर में कोरोना पॉजिटिव के 16 नए मामले सामने आए हैं। ताजी जानकारी के अनुसार इन 16 को मिलाकर संख्या 39 पहुंच गई है। इनमें से 32 पॉजिटिव मामले तो सिर्फ भुवनेश्वर के ही हैं।

 

कटक में पुलिस पर पथराव

ओडिशा के कटक सिटी में केसरपुर क्षेत्र में शट डाउन के दौरान स्थानीय लोगों ने पुलिस पर पथराव किया। कटक, भुवनेश्वर, भद्रक और गंजाम में दो दिन के लिए शट डाउन किया गया है। पुलिस महानिदेशक के अनुसार शट डाउन कर्फ्यू जैसा ही होता है। यह अवधि रविवार को आठ बजे समाप्त हुई। पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने शट डाउन का उल्लंघन करने वालों ने पुलिस पर पथराव किया जवाब में पुलिस ने लाठी चलायी। इसके बाद भीड़ भाग खड़ी हुई। पुलिस उपायुक्त अखिलेश्वर सिंह ने मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना किया। उन्होंने बताया कि मौके दो प्लाटून पुलिस लगा दी गयी है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो