भुवनेश्वर

मयूरभंज में करंट लगने से एक हाथी की मौत

हाथी का पोस्टमार्टम कराके उसे दफना दिया गया…

भुवनेश्वरNov 15, 2018 / 03:10 pm

Prateek

fiel photo

(भुवनेश्वर): ढेंकनाल जिले में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने पर करंट लगने से सात हाथियों के मरने का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था इसी बीच मयूरभंज में एक और हाथी की करंट लगने से मौत हो गई।


यह घटना मयूरभंज के देउली वन क्षेत्र में बुधवार देर रात हुई। यहां 11 केवी बिजली के तार की चपेट में आकर एक हाथी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि जिले के संपोसी गांव के पास हाथियों का एक झुंड मंडरा रहा था। गांव वाले भी दहशत में थे। वन विभाग के लोगों का कहना है कि हाथियों का यह झुंड झारखंड सीमा पार करके डालमा वनक्षेत्र से आया था।

हाथी का पोस्टमार्टम कराके उसे दफना दिया गया। हाथी की मौत के पीछे कुछ लोगों ने शिकारियों का हाथ बताया तो कुछ ने इसे घटना मात्र बताया। राज्य में हाथियों की मौतों से राज्य व केंद्र सरकार दोनों ही चिंतित हैं। इस घटना की जांच की जा रही है।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.