scriptओडिशा में 5 हुईं कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या | Five Coronavirus Positive Case Reported In Odisha | Patrika News

ओडिशा में 5 हुईं कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या

locationभुवनेश्वरPublished: Apr 02, 2020 08:17:30 pm

Submitted by:

Prateek

इसी बीच एक राहत भरी खबर भी आई (Coronavirus Positive Case In Odisha) है…

ओडिशा में 5 हुईं कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या

ओडिशा में 5 हुईं कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या

भुवनेश्वर: ओडिशा में कोरोना वायरस के दो स्पेशल अस्पताल बनकर तैयार हो गए हैं। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने गुरुवार को इनका उद्घाटन किया। भुवनेश्वर में कलिंग इंस्टीट्यूट मेडिकल साइंसेज यानी किम्स का अस्पताल में स्पेशल 500 बेड और कटक में अश्विनी कोरोना अस्पताल में 125 बेड लगाकर इन्हें तैयार किया गया है। यह काम महज 7 दिन में पूरा हो गया। दोनों मेडिकल कॉलेजों की फंडिंग और प्रबंधन ओडिशा माइनिंग कारपोरेशन ने की है। इन अस्पतालों में मरीजों के मुफ्त इलाज व रहने की व्यवस्था की गई है।

 

 

ओडिशा में 5 हुईं कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या

इधर राज्य में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है। बुधवार देर शाम एक कोरोना वायरस पॉजिटिव मरीज भुवनेश्वर सूर्यनगर में मिला जिसे एम्स भुवनेश्वर में भर्ती कराया गया। राज्य सरकार स्वास्थ एवं परिवार कल्याण विभाग इस केस की पुष्टि की। इस रोगी के सैंपल की रिपोर्ट में पॉजिटिव पाए जाने पर केस हिस्ट्री निकाली जा रही है।

 

ओडिशा में अब तक 900 सैंपल टेस्ट कराए गए हैं। कुल पांच कोरोना वायरस के पॉजिटिव केस पाए गए। पहले दो केसों में 55 लोगों को क्वारंटाइन में भेजा गया। तीसरा पॉजिटिव 112 लोगों के संपर्क में आया है। चौथा कोरोना पॉजिटिव 33 लोगों के संपर्क में आया था जबकि पांचवे केस में 21 लोगों के कांट्रेक्ट में वह आया था। राज्य में 85 लोग अस्पतालों में आइसोलेशन में हैं। इसी बीच एक राहत भरी खबर भी आई है। बताया जा रहा है कि एम्स में भर्ती दूसरे मरीज की रिपोर्ट अब नेगटिव आ गई है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो