scriptचार हाथियों को मारने वाला शिकारी गिरफ्तार, पुलिस की ओर से पूछताछ जारी | hunter arrested from Cuttack | Patrika News

चार हाथियों को मारने वाला शिकारी गिरफ्तार, पुलिस की ओर से पूछताछ जारी

locationभुवनेश्वरPublished: Nov 15, 2018 03:26:51 pm

Submitted by:

Prateek

उसका गैंग भी है…

(भुवनेश्वर): ओडिशा के अलग—अलग इलाकों से वन्यजीवों की मौत के मामले लगातार सामने आ रहे है। आशंका जताई जा रही है कि राज्य में शिकार की घटना को अंजाम दिया जा रहा है। इस बात को ध्यान में रखते हुए वनविभाग सर्तक हो गया है। कटक में शिकारियों को पकडने के लिए अभियान भी चलाया जा रहा है जिसमें वनविभाग को बड़ी सफलता हासिल हुई है। अभियान के तहत एक शिकारी को पकड़ा गया है जिसने शिकार की कई घटनाओं को अंजाम देने और वन्यजीवों के अंगों की तस्करी करने की बात स्वीकार की है।

 

मिली जानकारी के अनुसार कटक में हाथियों के एक शिकारी मतिया स्वैं को हथियार समेत बुधवार की रात वन कर्मियों ने पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया है। उससे कड़ी पूछताछ की जा रही है। यह बडंबा पुलिस थाना क्षेत्र का खैरीपांगा का रहने वाला है।


तस्करी करने की बात स्वीकारी

कड़ाई से पूछताछ के बाद उसने बताया कि वह चार हाथियों का शिकार कर चुका है। ये सभी अटगढ़ क्षेत्र के हाथी थे। उसने यह भी बताया कि वह नरसिंहपुर वनक्षेत्र में शिकार करता है। उसका गैंग भी है। उसने हाथी के कीमती दांत 50 हजार एक लाख में बेचे हैं। पकड़े गए शिकारी की निशांदेही पर पुलिस को और भी शिकारियों के पकड़े जाने की उम्मीद है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो