scriptडबल इंजन की सरकार बनेगी तो होगा भरपूर विकासः दास | jharkhand CM addressed rally in odisha | Patrika News

डबल इंजन की सरकार बनेगी तो होगा भरपूर विकासः दास

locationभुवनेश्वरPublished: Apr 02, 2019 10:45:47 pm

Submitted by:

Prateek

मुख्यमंत्री दास ने कहा कि ओडिशा और झारखंड का भूगर्भ प्राकृतिक सम्पदा में भरा हुआ है…

CM FILE PHOTO

CM FILE PHOTO

(भुवनेश्वर): पिछले 19 साल सत्ता में रहने के बाद भी ओडिशा का कोई विकास नहीं हो पाया है। आदिवासी बहुल राइरंगपुर व मयुरभंज इलाके के लोगों को पीने का पानी तक उपलब्ध नहीं है। यहा के गांव के लोगों के लिए अच्छी सडक नहीं है न युवाओंको रोजगार मिल रहा है। पूरे राज्य में यही माहौल है। यदि ओडिशावासी नरेन्द्र मोदी के कहने के मुताबिक राज्य में बीजेपी को वोट देकर केंद्र के साथ ही राज्य में भी बीजेपी की सरकार बनाते हैं यानी डबल इंजन लगाएंगे तो ओडिशा में भी झारखंड की तरह विकास होगा।यह बात झारखंड के मुख्यमन्त्री रघुवर दास ने कही। दास मयुरभंज के बांगिरीपोषी में आयोजित विजय संकल्प यात्रा में शामिल हुए और सभा संबोधित किया।

 

मुख्यमंत्री दास ने कहा कि ओडिशा और झारखंड का भूगर्भ प्राकृतिक सम्पदा में भरा हुआ है। झारखंड में 2014 में बीजेपी के सत्ता में आने के बाद वहां चौतरफा विकास हुआ है। जबकि गुजरात के बाद झारखण्ड की अर्थनीति सबसे अधिक विकसित है। दास के मुताबिक खनिज रॉयल्टी में खनिज इलाके में खर्च करने के लिए केन्द्र सरकार राज्य सरकार को 40 प्रतिशत राशि दे रही है। वह पैसा मयुरभंज जैसे जिले में खर्च करके जिले का विकास करना था। लेकिन बांगिरिपाषी में कोई विकास दिख नहीं रहा है। तो वह पैसा गया कहा? झारखंड सरकार राज्य में विधवाओं को हर माह एक हजार रूपये करके भत्ता दे रही है। लेकिन ओडिशा में विधवाओं को पांच सौ रूपया दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ओडिशा में बीजेपी सरकार आने से विधवाओं को हर माह एक हजार रुपया भत्ता दिया जाएगा।

ट्रेंडिंग वीडियो