script

बीजेपी के पक्ष में एग्जिट पोल देखकर खिली जुएल ओरम की बांछें,बोले-ओडिशा में अबकि बार…

locationभुवनेश्वरPublished: May 20, 2019 07:56:36 pm

जुएल ओरम का कहना है कि विधानसभा में भाजपा 70 से भी ज्यादा सीटें ला सकती है…

assembly

assembly

(भुवनेश्वर): एग्जिट पोल के आंकड़ों से उत्साहित बीजेपी के वरिष्ठ नेता केंद्रीय आदिवासी कल्याण मंत्री जुएल ओरम ने दावा किया है कि अबकी बार ओडिशा में भाजपा सरकार गठन करने में सफल होगी। पार्टी को विधानसभा में भी ठीक उसी तरह चौतरफा वोट मिला है, जिस तरह लोकसभा में मिला है। बीजेपी ओडिशा में सरकार बनाने की ओर अग्रसर है। उनका कहना है कि ओडिशा से अबकी लोकसभा में भाजपा 15 से 18 सीटें मिल रही हैं। यही उनके दावे का आधार है।


जुएल ओरम का कहना है कि विधानसभा में भाजपा 70 से भी ज्यादा सीटें ला सकती है। विधानसभा में 147 सदस्य हैं। जादुई आंकड़े के लिए 74 चाहिए। पार्टी बहुमत के करीब होगी। पहली बार ओडिशा में बीजेपी सरकार होगी। उनका कहना है कि ओडिशा में लोकसभा में कमल और विधानसभा के लिए बीजद को वोट देने की धारणा पनपी थी, लेकिन मतदान के दिन यह परिवर्तित हुई। लोगों ने लोकसभा और विधानसभा दोनों में ही कमल का बटना दबाया। उनका दावा है कि वोटों में बंटवारा नहीं हुआ। विधानसभा के लिए भी ज्यादातर भाजपा को ही वोट गया। साल 2014 के चुनाव में ओडिशा में लोकसभा की 21 सीटों में से एक सीट सुंदरगढ़ ही भाजपा जीत पाई थी। वहां जुएल ओरम भाजपा सांसद के रूप में जीतकर पहुंचे थे। विधानसभा में 147 सीटों में कुल 10 सीटें ही बीजेपी जीत सकी थी।

ट्रेंडिंग वीडियो