भुवनेश्वर

100 हत्या व आईएएस का अपहरण करने वाले इनामी माओवादी दंपति गिरफ्तार

करीब 100 हत्याओं और आईएएस अफसर का अपहरण करने का ( Accused of 100 Murder arrested )आरोपी कुख्यात माओवादी ( Notorious Naxli couple arrested ) लीडर को उसकी पत्नी माओवादी पत्नी के साथ आंध्र प्रदेश की पुलिस ने गिरफ्तार ( A.P.Police arrested most wanted Naxli ) कर लिया। यह जानकारी ओडिशा पुलिस ने दी। इन माओवादियों पर 20 लाख ( 20 lakh reward on his head ) रुपये का इनाम था।

भुवनेश्वरJan 09, 2020 / 06:30 pm

Yogendra Yogi

100 हत्या व आईएएस का अपहरण करने वाले इनामी माओवादी दंपति गिरफ्तार

भुवनेश्वर: ( Odisha News ) करीब 100 हत्याओं और आईएएस अफसर का अपहरण करने का ( Accused of 100 Murder arrested )आरोपी कुख्यात माओवादी ( Notorious Naxli couple arrested ) लीडर को उसकी पत्नी माओवादी पत्नी के साथ आंध्र प्रदेश की पुलिस ने गिरफ्तार ( A.P.Police arrested most wanted Naxli ) कर लिया। यह जानकारी ओडिशा पुलिस ने दी। इन माओवादियों पर 20 लाख ( 20 lakh reward on his head ) रुपये का इनाम था। इनकी गतिविधियों के साथ ही इनका आश्रयस्थल मलकानगिरि था। बताते हैं कि वारदात के बाद ये यहां पर छिप जाते थे। वांटेड माओवादी बालेननारायण स्वामी नामक इस माओवादी स्वामी पर मलकानगिरि के पूर्व जिला कलक्टर आर.विनीत कृष्णा का फरवरी 2011 में अपहरण करने का भी आरोप है।
पत्नी पर भी था 1 लाख का इनाम
माओवादी बालेननारायण स्वामी के साथ ही उसकी पत्नी फूलबती को उसके साथ ही गिरफ्तार कर लिया गया। यह गिरफ्तारी बुधवार को हुई। इसका उपनाम दामोदर भी बताया जाता है जबकि पत्नी को गंगी भी कहा जाता है। उसके ऊपर एक लाख का इनाम था। पुलिस के अनुसार उस पर सौ लोगों की हत्याओं के अलावा ओडिशा व आंध्र की सीमा पर सुरक्षा बलों पर हमले, बारूदी सुरंग बिछाने के भी आरोप हैं। ये दोनों की माओवादी ग्रुप की स्पेशल जोनल कमेटी के सदस्य बताए जाते हैं।
35 सुरक्षा बलों की हत्या था आरोप
यह भी बताया जाता है कि दोनों माओवादियों पर चित्रकोंडा में जलाशय में बोट पर जा रहे 35 सुरक्षा बलों की हत्या करने का भी आरोप है। सुरक्षा बलों की समूह में हत्या करने की 2008 में हुई यह सबसे बड़ी घटना बतायी जाती है। यही नहीं 2012 में बीएसएफ कमांडेंट की भी हत्या व अन्य कई हत्याओं में इसका आरोप बताया जाता है। ।

Home / Bhubaneswar / 100 हत्या व आईएएस का अपहरण करने वाले इनामी माओवादी दंपति गिरफ्तार

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.