scriptओडिशा: कईं इलाकों में भूकंप के झटके, मलकानगिरी में मकानों में आईं दरारें | Minor Earthquake In Odisha Malkangiri | Patrika News

ओडिशा: कईं इलाकों में भूकंप के झटके, मलकानगिरी में मकानों में आईं दरारें

locationभुवनेश्वरPublished: Mar 21, 2020 04:07:58 pm

Submitted by:

Prateek

भूकंप के झटके से लोग सहम गए, जब तक लोग समझ (Minor Earthquake In Odisha Malkangiri) पाते…

Minor Earthquake In Odisha Malkangiri

भुवनेश्वर: कोरोना वायरस से जंग लड़ रहे ओडिशा में शनिवार को एक और प्राकृतिक आपदा का सामना किया। राज्य के कई इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। हालांकि भूकंप की तीव्रता कम रही जिससे कोई जानामाल की हानी नहीं हुई।

 

यह भी पढ़ें

झारखंड: विधानसभा में कांग्रेस-भाजपा सदस्यों के बीच आई हाथापाई की नौबत, यह थी वजह

सुबह सवा 11 बजे मलकानगिरी जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसी बीच जिले से जमीन दरकने की ख़बर भी सामने आई। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर चार मापी गई। भुवनेश्वर स्थित मौसम केंद्र के निदेशक एचआर विश्वास ने बताया कि भूकंप का संवेदी केंद्र जगदलपुर से 42 किलोमीटर दूरी पर स्थित था। मलकानगिरी के जिलाधिकारी मनीष अग्रवाल ने बताया कि भूकंप से कोई क्षति नहीं हुई। प्रत्यक्षदर्शियों ने कुछ मकानों में दरार आने की बात कही। भूकंप के झटके से लोग सहम गए। जब तक लोग समझ पाते भूकंप का प्रभाव खत्म हो गया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो