script….इस बड़ी वजह से 29 मई को सादा ढंग से शपथ लेंगे नवीन पटनायक, मंत्री मंडल भी होगा छोटा | naveen patnaik will take oath as odisha CM on 21 may | Patrika News

….इस बड़ी वजह से 29 मई को सादा ढंग से शपथ लेंगे नवीन पटनायक, मंत्री मंडल भी होगा छोटा

locationभुवनेश्वरPublished: May 25, 2019 10:42:02 pm

Submitted by:

Prateek

इस बार राज्य के मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह चमक धमक से दूर होगा…
 

cm

cm

(भुवनेश्वर): बीजेडी सुप्रीमो नवीन पटनायक 29 मई को ओडिशा के अगले मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। “फानी चक्रवात में हुई तबाही के कारण शपथ ग्रहण समारोह बिल्कुल सादे ढंग से आयोजित किया जाएगा।” पार्टी के उच्च पदस्थ सूत्र का कहना है कि खुद नवीन बाबू ने सादा शपथ समारोह की तैयारी को कहा है। उनके मंत्रिमंडल का आकार भी बड़ा नहीं होगा। विधानसभा चुनाव 2019 में पूर्ण बहुमत हासिल करने वाली पार्टी बीजू जनता दल की सरकार के गठन की तैयारी जोरों पर है। दल के अध्यक्ष नवीन पटनायक 29 मई को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। ओडिशा में 146 सीटों पर विधानसभा चुनाव हुए थे। बीजेडी के 112 सदस्य हैं। पिछली विधानसभा में 117 थे।

 

राज्यपाल प्रोफेसर गणेशीलाल उन्हें शपथ दिलाएंगे। नवीन पटनायक पांचवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। सूत्र बताते हैं कि शेडो कैबिनेट बना ली गयी है। उनका भरोसा नये युवा चेहरों पर होगा। 2014 में नवीन पटनायक ने 21 मई को शपथ ली थी। कैबिनेट का आकार बहुत बड़ा नहीं होगा। यूं तो 147 सीटें हैं पर प्रत्याशी की मृत्यु के कारण केंद्रपाड़ा की पटकुरा सीट पर चुनाव स्थगित कर दिया गया था।

 

वरिष्ठ पत्रकार केदार मिश्रा का कहना है कि नवीन मंत्रिमंडल का आकार छोटा हो सकता है पर वह नये चेहरे को बरीयता देंगे। नवीन ने नव निर्वाचित विधायकों से बातचीत की। नवीन के मंत्रिमंडल में महिलाओं का प्रतिनिधित्व उचित अनुपात में होगा। पूर्व मंत्री स्नेहांगिनी छुरिया कहती हैं कि उनके नेता ने सदैव ही महिलाओं को प्रतिनिधित्व दिया है।

ट्रेंडिंग वीडियो