इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि बीजेडी सरकार ने ओडिशा की जनता से वादाखिलाफी की है। 2014 के चुनाव का घोषणा पत्र लागू नहीं किया। केंद्र के पैसे से स्कीमों को लांच करके सीएम नवीन पटनायक वाहवाही लूटने में लगे हैं। सरकार बुनियादी सुविधाएं तक देने में नाकाम रही। केंद्र सरकार की स्कीमों का भी वह श्रेय लेने में पीछे नहीं हटते। पेयजल, सिंचाई, स्वास्थ, शिक्षा जैसी सुविधाओं के लिए ओडिशा का आवाम तरस रहा है। पटनायक जनता से झूठ बोलते हैं।
विजय संकल्प अभियान 10 मार्च से
बीजेपी ने आगामी दस मार्च से ओडिशा में विजय संकल्प अभियान शुरू करने का निर्णय लिया। इस दौरान के पार्टी के नेता जनता को केंद्र की स्कीमों की बाबत बताएंगे। विजय संकल्प अभियान में बीजेडी की ओडिशा सरकार की नाकामी को ब्योरेवार बताने के लिए कागजात तैयार किए गए हैं। यह अभियान 17 मार्च तक चलाया जाएगा। यह जानकारी पार्टी के महामंत्री पृथ्वीराज हरिचंदन ने दी। ओडिशा डबल इंजन से चलेगा। यानी ओडिशा और केंद्र में बीजेपी की ही सरकार लानी है।