scriptचुनाव के मद्देनजर ओडिशा-छत्तीसगढ़ सीमा सील | Odisha-Chhattisgarh border seal in view of elections | Patrika News

चुनाव के मद्देनजर ओडिशा-छत्तीसगढ़ सीमा सील

locationभुवनेश्वरPublished: Nov 09, 2018 02:04:02 pm

Submitted by:

Prateek

माओवादियों की सक्रियता दोनों राज्यों के सीमावर्ती क्षेत्र में अधिक है, आए दिन खूनखराबा होता रहता है…

(पत्रिका ब्यूरो,भुवनेश्वर): चुनाव आयोग ने ओडिशा सरकार को छत्तीसगढ़ की सीमा सील करने के निर्देश दिए हैं। ऐसा चुनाव के लिहाज से किया गया। छत्तीसगढ़ में चुनाव हो रहे हैं। दोनों राज्यों की सीमा अतिसंवेदनशील है। माओवादियों की सक्रियता दोनों राज्यों के सीमावर्ती क्षेत्र में अधिक है। आए दिन खूनखराबा होता रहता है।


चुनाव के दौरान तस्करी होेने की आशंका

ओडिशा-छत्तीसगढ़ की सीमा माओवादी हिंसा और शराब, गांजा आदि की तस्करी और अवैध तरीके से धन भी भेजा जा सकता है। इसी के साथ यह सीमा अन्य अपराधों के लिए जानी जाती है। आयोग को आशंका है कि दोनों राज्यों की सीमाएं सील न हुईं, तो गड़बड़ी हो सकती है। मुख्य चुनाव अधिकारी ओडिशा सुरेंद्र कुमार ने कहा कि राज्य सरकार ने आश्वासन दिया है कि छत्तीसगढ़ में निष्पक्ष चुनाव के मद्देनजर सीमाएं सील की जाएंगी।

 

चुनाव आयोग के निर्दश के बाद ओडिशा ने अपने सीमावर्ती राज्य, मलकानगिरि, नवरंगपुर, कालाहांडी, बलंगीर, बरगढ़, झारसुगुडा व सुंदरगढ़ जिला प्रशासन से इस ओर उचित कदम उठाने को कहा है। इन जिलाधिकारियों को यथोचित निर्देश जारी कर दिए गए हैं। मालूम को पांच नवंबर को मुख्य चुनाव आयुक्त ओमप्रकाश रावत ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए ओडिशा शासन के अधिकारियों से सीमाओं को लेकर चर्चा की थी। इसमें जिलाधिकारियों को भी बुलाया गया था। मालूम को छत्तीसगढ़ में 12 माओवादी बहुल निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव होगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो